अपडेटेड 6 October 2024 at 08:53 IST
मां दुर्गा को दूर्वा क्यों नहीं चढ़ाई जाती है?
Maa durga par durva chadhana chahie ya nahin: क्या हम दुर्गा को दूर्वा चढ़ा सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से इसका उत्तर...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Can we offer Durva to Durga Maa: सनातन धर्म में माता दुर्गा की पूजा करना बेहद ही महत्वपूर्ण मानते हैं। वहीं इनकी पूजा के दौरान कुछ चीजों को चढ़ाना बेहद ही शुभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की माता दुर्गा की पूजा में दूर्वा क्यों नहीं चढ़ाई जाती है? बता दें कि इसके पीछे एक कारण छुपा है, जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता दुर्गा पर दूर्वा क्यों नहीं चढ़ाई जाती। पढ़ते हैं आगे…
दूर्वा घास का क्या महत्व है?
कहते हैं कि यह घास नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा को लाती है। ऐसे में जब भी गणेश भगवान की पूजा की जाती है तो उन पर भेंट के रूप में इस घास को चढ़ाया जाता है। वहीं यह भी कहते हैं कि इस घास को मंगल ग्रह से संबंधित माना गया है। मंगल ग्रह अपनी उग्र, आक्रामक और मर्दाना ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा मंगल शक्ति और साहस के भी प्रतीक हैं।
क्या हम दुर्गा को दूर्वा चढ़ा सकते हैं?
बता दें कि माता दुर्गा को सौम्यता और मातृत्व का रूप माना गया है। वहीं दूर्वा घास उग्र और पुरुषात्व से युक्त हैं। ऐसे में ये दोनों ही एक दूसरे से विपरीत हैं। मानता है कि यदि माता दुर्गा पर दूर्वा घास चढ़ाते हैं तो इससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है और पूजा का सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता है। वहीं एक मान्यता यह भी है कि माता दुर्गा पर ऐसी कोई चीज नहीं चढ़ाई जाती है जो मंगल ग्रह की उग्र ऊर्जा से मिलती-जुलती हो। ऐसे में हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं को अर्पित करने वाली चीजों की सामग्रियां बेहद ही अलग और नियम अनुसार बनाई गई हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - मां दुर्गा के सामने किस फूल को नहीं चढ़ाना चाहिए?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 08:53 IST