अपडेटेड 25 February 2025 at 16:45 IST

Holi 2025: होली के दिन पड़ने वाला है चंद्र ग्रहण, जानें भारत में होगा असर?

Lunar Eclipse on Holi 2025: इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने जा रहा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि इसका असर भारत में पड़ेगा या नहीं...

Lunar eclipse
lunar eclipse on holi 2025 | Image: Unsplash

Lunar Eclipse on Holi 2025: इस साल होली का त्योहार 13 मार्च और 14 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को होगा और रंगों की होली 14 मार्च को खेली जाएगी। बता दें कि इस साल होली के दिन ही चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का असर भारत में पड़ेगा या नहीं। साथ ही लोगों को यह भी जानना है कि चंद्र ग्रहण के चलते होलिका दहन की पूजा की जा सकती है क्या? 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चंद्र ग्रहण का असर भारत में दिखने वाला है या नहीं और इसके समय के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

पूर्णिमा तिथि का आरंभ

बता दें कि होलीका दहन के दूसरे दिन होली खेलते हैं। इसे धूलेंडी कहते हैं। ऐसे में आम भाषा में इसे रंगों वाली होली भी कहा जाता है। इसका एक नाम रंग पंचमी भी है। बता दें इस दिन भद्रा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण का भी साया है। ऐसे में यदि पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ की बात करें तो वह 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:23 पर होगा। 

चंद्र ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने वाला है। ऐसे में भारत के समयानुसार यह सुबह 10:41 मिनट से दोपहर 2:18 बजे तक (दिल्ली समय) रहेगा। वहीं स्थान भेद की मानें तो 9:29 से 3:29 बजे तक रहेगा। इस दिन फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि है। पर होलिका दहन पर भारत में चंद्र ग्रहण का असर नहीं रहने वाला है। यानी कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य नहीं होंगे। आप धूलेंडी का पर्व बड़े धूमधाम से मना सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: मूर्खों की पहचान हैं ये आदतें, ऐसे लोगों से बनाएं दूरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 16:45 IST