अपडेटेड 30 May 2024 at 09:23 IST

Lord Vishnu Bhog: गुरुवार पूजा में विष्णुजी को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

Lord Vishnu Bhog: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें गुरुवार के दिन उनकी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
vishnu bhagwan
भगवान विष्णु | Image: instagram

Lord Vishnu Bhog: हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना समेत व्रत करना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु की पूजा करता है तो व्यक्ति विशेष पर हमेशा विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

वहीं, पूजा करने के साथ-साथ आप विष्णु जी को उनकी कुछ प्रिय चीजों का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप गुरुवार के दिन विष्णु जी को किन चीजों का भोग लगा सकते हैं।

विष्णु जी के प्रिय भोग (Vishnuji ke Bhog)

गुड़ और चना

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें गुड़ और चने का भोग जरूर लगाएं। गुड़ और चने का भोग विष्णुजी को अति प्रिय है। इससे प्रसन्न होकर भगवान सदैव आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे।

Advertisement

केला

गुरुवार के दिन भले ही केला खाने की मनाही होती है। लेकिन केला विष्णु जी को काफी प्रिय है। यानी कि गुरुवार पूजा के समय आप विष्णु जी को केले का भोग अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से विष्णु जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

Advertisement

पंचामृत

विष्णु जी को पंचामृत का भोग भी अति प्रिय है। इस बात का खास ध्यान रखें कि पंचामृत में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें। इससे विष्णु जी खुश हो जाएंगे। साथ ही अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपकी वह परेशानी भी दूर हो जाएगी।

पीले रंग की मिठाई

पीला रंग विष्णु जी को अति प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन भगावन विष्णु को पीले रंग की चीजों का भोग ही अर्पित करें। इससे भगवान आपकी झोली धन से भर देंगे और आपको खूब मान-सम्मान मिलेगा।

खीर

इसके अलावा आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग भी लगा सकते हैं। इस भोग में भी तुलसी के पत्ते को जरूर शामिल करें। प्रभु को भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित करें। 

ये भी पढ़ें: अपारशक्ति खुराना ने लव सॉन्‍ग 'जरूर' के लिए सैवी काहलों के साथ बनाई जोड़ी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 07:27 IST