अपडेटेड 23 January 2024 at 17:39 IST

Dipak Ki Lau: क्या आपके दीपक में भी बनता है फूल? जानें इसका क्या है मतलब

Puja के समय दीपक में बनने वाली आकृतियां शुभ होती है या अशुभ। आइए जानते हैं इनके बनने का क्या मतलब होता है।

diya
दीपक की लौ में फूल बनने का मतलब क्या है? | Image: freepik

Dipak Ki Lau Me Phool Banana Shubh Ya Ashubh: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। लगभग सभी घरों में रोजाना पूजा की जाती है। इस दौरान दीपक जरुर जलाया जाता है, कहते हैं कि इसके बिना पूजा अधूरी होती है। ऐसे में आपने कई बार देखा होगा की दीया जलाते समय उसकी लौ में अलग-अलग प्रकार की आकृतियां बनती है। वहीं बार फूल बन जाता है। तो चलिए जानते हैं कि दीए की लौ में फूल बनने का मतलब क्या होता है।

दरअसल, जब हम रोजाना भगवान की पूरी श्रद्धा से पूजा करते हैं, तब भगवान की तरफ से भी हमें कई संकेत मिलने लगते हैं। इन्हीं में से एक दीपक की लौ में फूल बनना भी है। अगर आपके दीपक में भी फूल बनता है, तो आइए जानते हैं इसके पीछे भगवान का क्या संकेत छुपा होता है।

दीपक में फूल बनने का क्या होता है मतलब?

फूल बनने का मतलब
पूजा के समय दीपक में फूल बनना एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा हर व्यक्ति के साथ नहीं होता है। इसका मतलब है कि भगवान आपसे खुश हैं।

भगवान तक पहुंच रही है आपकी पूजा
पूजा के दौरान दीए में फूल बनना एक अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इसका अर्थ होता है कि आपकी पूजा देवी-देवताओं तक पहुंच रही है। साथ ही आपकी पूजा से भगवान संतुष्ट हैं।

Advertisement

भगवान का मिलता है साथ
ऐसा भी कहा जाता है कि अगर दीपक की लौ में फूल की आकृति बनती है, तो भगवान आपके साथ है और किसी न किसी रूप में आपकी मदद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… Winters: दूध में मिलाकर पिएं दालचीनी, वजन कंट्रोल से इम्यूनिट बूस्ट करने तक होंगे कई फायदे

Advertisement

भगवान की कृपा
दीपक में फूल बनने का मतलब है कि आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी हुई है। साथ ही उनकी कृपा से आपके सभी काम बनने लगेंगे।

चक्र बनने का क्या है मतलब

वहीं अगर किसी व्यक्ति के दीपक की लौ में चक्र की आकृति बनती है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियों का आगमन होने वाला है। 

यह भी पढ़ें… भगवान राम और गिलहरी वाला वो प्रसंग... जिसकी PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद की चर्चा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 January 2024 at 17:21 IST