Laddu Gopal Bhog 2026: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भूलकर भी न लगाएं इन चीजों का भोग, वरना अधूरा रहेगा व्रत

जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर लड्डू गोपाल की पूजा और भोग का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाल कृष्ण को भोग लगाते समय कुछ खास नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना व्रत और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं कि किन चीजों का भोग लगाने से बचना चाहिए।

Laddu Gopal Bhog 2026: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भूलकर भी न लगाएं इन चीजों का भोग, वरना अधूरा रहेगा व्रत
Laddu Gopal Bhog 2026: जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को भूलकर भी न लगाएं इन चीजों का भोग, वरना अधूरा रहेगा व्रत | Image: Meta AI

हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घरों में बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। कान्हा को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में पूजे जाते हैं, इसलिए उनकी सेवा और खानपान में शुद्धता तथा सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 

शास्त्रों के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें लड्डू गोपाल को भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए। यदि आप अनजाने में भी इन चीजों का भोग लगाते हैं, तो आपका व्रत और पूजन अधूरा माना जाता है।  जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए, आइए जानते हैं।

लड्डू गोपाल को न लगाएं खट्टे फलों का भोग

अत्यधिक खट्टे फल लड्डू गोपाल के बाल स्वरूप के भोग के लिए अनुकूल नहीं माने जाते है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू  गोपाल को खट्टे चीज का भोग लगाएं।  

बिना तुलसी दल का भोग लगाना है वर्जित

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल को बिना तुलसी के पत्ते के कोई भी भोग स्वीकार्य नहीं होता है। इसलिए भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें।

Advertisement

लहसुन-प्याज के साथ-साथ हींग वाले खाने का भोग न लगाएं

जन्माष्टमी के व्रत के दौरान अनाज का सेवन वर्जित होता है, इसलिए भोग में भी अन्न का प्रयोग वर्जित माना जाता है। साथ ही, लहसुन-प्याज के साथ-साथ हींग वाली चीजों से भी परहेज करना चाहिए। इसे शुभ नहीं माना जाता है।

तांबे के बर्तन में दूध भोग लगाने से बचें

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का पंचामृत या दूध से अभिषेक किया जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी तांबे के बर्तन में दूध या उससे बनी चीजें न रखें। तांबे के संपर्क में आने पर दूध दूषित हो जाता है, जिसे भगवान को अर्पित करना वर्जित माना गया है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: कलयुग का श्रवण कुमार... मां को तसले में बैठाकर माथे पर लेकर पहुंचा बांके बिहारी के द्वार, देखने वालों की आंखें हुईं नम
 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड