अपडेटेड 5 July 2025 at 16:42 IST
कैसे पता करें कुल देवी-देवताओं की पहचान? पूजा करने से घर में आएगी सुख, शांति और समृद्धि
कैसे पता करें कुल देवी-देवताओं की पहचान? जिनकी पूजा करने के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

हिंदू धर्म कुल देवी देवताओं का विशेष महत्व होता है यह परिवार के संरक्षक माने जाते हैं। उनकी पूजा की जाती है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है की कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
आज की नई पीढ़ी में बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्हें अपने कुल देवी देवताओं के बारे में जानकारी नहीं होती है। वह नहीं जानते हैं कि उनके कुल देवी-देवता कौन है? आइए आपको बताते हैं कि कैसे करें अपने कुलदेवी और देवताओं की पहचान?
गोत्र से करें कुल देवी-देवता की पहचान
हिंदू धर्म में गोत्र होता है जो उनके वंश परंपरा को दिखाता है। इस गोत्र से जुड़े हुए विशेष कुल देवी देवता होते हैं। अगर आपको अपने कुल देवी देवताओं के बारे में जानकारी नहीं है तो आप परिवार के किसी बुजुर्ग या समान गोत्र वाले व्यक्ति से पूछ कर इसकी जानकारी ले सकते हैं और उनकी पूजा शुरू कर सकते हैं इससे आपके घर में सुख, समृद्धि और शांति आएगी।
Advertisement
परिवार या समाज के बुजुर्गों से पता करें अपना गोत्र
अब यहां सवाल उठता है कि हम अपने गोत्र का पता कैसे करे? तो इसके लिए परिवार या समाज के जानकार व्यक्ति से आप जानकारी ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपने कुल देवता का भी पता लगा सकते हैं।
Advertisement
शुभ अवसरों पर होती है कुल देवी-देवताओं की पूजा
शादी, विवाह, मुंडन जैसे अवसरों पर कुल देवी देवताओं की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जब तक उनकी पूजा ना हो तब तक वह कार्य सिद्ध नहीं होता है। इसलिए कुल देवी-देवताओं की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और पितृ भी खुश रहते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 5 July 2025 at 16:42 IST