अपडेटेड 22 January 2024 at 17:50 IST

देशभर में मनेगी दिवाली, जानिए शाम को किस समय जलेगी 'राम ज्योति', कैसे और कितने दीये जलाना शुभ?

Ram Jyoti: देशभर में शाम को दिवाली मनाने की तैयारी हैं। पीएम मोदी के हर घर में 'राम ज्योति' जलाने की अपील की है।

Ram Jyoti
कैसे जलाएं राम ज्योति? | Image: ANI, Social Media

Ram Jyoti on Pran Pratishtha: 500 सालों से चले आ रहे इंतजार का आखिरकार अंत हुआ। रामलला अपने भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं। आज (22 जनवरी) को दोपहर अभिजीत काल के शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई। आज का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया। हर रामभक्त में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस पावन अवसर पर देशभर में शाम को दिवाली मनाने की तैयारी हैं। पीएम मोदी के हर घर में 'राम ज्योति' जलाने की अपील की है।

आप भी राम ज्योति जलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इससे पहले यहां इससे जुड़े कुछ नियम जान लें। राम ज्योति किस समय और कैसे प्रज्वलित करें। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी...

किस समय जलाएं राम ज्योति?

राम ज्योति आज शाम के समय जलाई जाएगी। सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगता है तब दीये जलाने चाहिए। आज प्रदोष काल में श्रीराम ज्योति जलानी चाहिए। प्रदोष काल से लेकर पूरे रात तक श्री राम ज्योति जलनी चाहिए। राम ज्योति जलाने का सही समय 5 बजकर 52 मिनट पर होगा, क्योंकि तब ही सूर्यास्त होगा। हालांकि देश में अलग-अलग जगहों पर सूर्यास्त का समय अलग होता है। इसलिए जब अंधेरा होने लगे तब ही श्रीराम ज्योति जलाएं।

कितने दीपक जलाना शुभ?

आप अपने श्रद्धा के अनुसार जितने चाहे उतने दीपक जलाकर घर और आंगन को जगमग कर सकते हैं। चाहे तो एक दीये जला सकते हैं या फिर 11, 21 या अपनी इच्छा अनुसार कितने भी दीये प्रज्वलित कर सकते हैं।

Advertisement

इस मंत्र का जाप करें

इस दौरान आप पांच दीपक अपने पूजा स्थान पर रख दें। और अन्य दीये घर के मुख्य द्वार, आंगन या फिर घर के अन्य महत्वपूर्ण जगह पर रख सते हैं। राम ज्योति जलाते समय- "शुभ् करोति कल्याण्, आरोग्य धन स्पदा्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप् ज्योति नमोस्तुते मंत्र" का जाप करें। अगर आपको ये मंत्र याद न हो, तो ऐसे में आप इस दौरान राम नाम का भी जाप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में रामनाम की गूंज, PM मोदी ने कैसे की प्राण प्रतिष्ठा? तस्वीरों के जरिए पूरे समारोह की झलक

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 17:33 IST