अपडेटेड 22 February 2026 at 13:02 IST

Kharmas March 2026 Date: मार्च में कब लग रहा है खरमास? जानें सही तिथि, समय और क्या न करें

Kharmas March 2026 Date: हिंदू धर्म में खरमास को शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में मार्च में लगने वाला है खरमास कब से शुरू हो रहा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Kharmas March 2026 Date
Kharmas March 2026 Date | Image: Freepik

Kharmas March 2026 Date:  हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का तेज कम हो जाता है, जिसके कारण सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मार्च में खरमास कब लग रहा है और सही तिथि के साथ इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

मार्च में कब से शुरू हो रहा है खरमास? 

पंचांग के अनुसार, अभी सूर्य देव श​नि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का गोचर मीन राशि में 15 मार्च दिन रविवार को 1 बजकर 8 मिनट पर होगा। खरमास एक माह तक रहेगा और 15 मार्च से शुरू हो रहा है।

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए? 

  • शास्त्रों के अनुसार, खरमास के दौरान गुरु तत्व कमजोर हो जाता है, इसलिए इस समय किए गए मांगलिक कार्यों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। 
  • इस दौरान शादी-ब्याह करना पूरी तरह वर्जित है। मान्यता है कि इस समय विवाह करने से वैवाहिक जीवन में कलह और अशांति रहती है।
  • नए घर में प्रवेश करना या नए मकान की नींव रखना इस महीने में शुभ नहीं माना जाता है। 
  • बच्चों का मुंडन संस्कार या यज्ञोपवीत संस्कार भी खरमास में नहीं किया जाता है। 
  • यदि आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो 15 मार्च से पहले या 14 अप्रैल के बाद ही करें।
  • नई गाड़ी, भूमि या सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी से भी इस दौरान बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें - Thandai Kaise Banaye: होली स्पेशल ठंडाई बनाने का सबसे आसान तरीका जान लें, अभी नोट करें रेसिपी 

Advertisement

खरमास में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?  

खरमास के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए इन मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। 

  • ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
  • ऊं सूर्याय नमः या ऊं घृणि सूर्याय नमः
  • ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 February 2026 at 13:02 IST