अपडेटेड 5 October 2025 at 16:11 IST
Karwa Chauth 2025: लाल, गुलाबी, महरून या पीला... करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं को किस रंग के कपड़ों से करना चाहिए परहेज? ज्योतिष से जानें
Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती है। अब ऐसे में इस दिन व्रती महिलाओं को किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का वरदान माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए वत रखती हैं और भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पसंदीदा रंग की साड़ी पहनती हैं, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि किस रंग की साड़ी पहनना शुभ फलदायी है। आपको बता दें, करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा।
इस दिन चांद देखकर व्रत का पारण करने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
करवा चौथ के दिन किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए?
करवा चौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनने का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि लाल रंग सुहाग का प्रतीक है। लाल रंग की साड़ी पहनने से पति के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। लाल रंग मां पार्वती का प्रिय रंग है। इसलिए इस दिन लाल रंग की साड़ी पहनने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।
ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: 22 नवंबर से पहले होगा बिहार में विधानसभा चुनाव, EC ने बताया कैसी है पूरी तैयारी
Advertisement
करवा चौथ के दिन किस रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए?
करवा चौथ के दिन गुलाबी, महरून या पीला भी आप पहन सकती हैं, लेकिन यह व्रत सुहाग के लिए जाना जाता है। इसलिए आप सौभाग्य प्राप्ति के लिए लाल रंग की साड़ी पहनें। आप इस दिन काले रंग, भूरे रंग, सफेद रंग, ग्रे रंग गहरा नीला रंग का साड़ी भी पहनने से बचें। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं और वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति की कमी होने लग जाती है।
इतना ही नहीं, भूरे रंग की साड़ी पहनने से वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव दिखने लग जाते हैं। रिश्तों में दरार आ सकती है। इसलिए अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो लाल रंग की ही साड़ी पहनें।
Advertisement
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 5 October 2025 at 16:11 IST