Karwa Chauth 2025: गर्भवती महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं या नहीं? बरतनी होगी ये सावधानी

Karwa Chauth 2025: हिंदू धर्म में करवा चौथ की पूजा का विशेष विधान है। अब ऐसे में अगर गर्भवती महिलाएं यह व्रत रख रही हैं तो किन नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Karwa Chauth 2025
Karwa Chauth 2025 | Image: Meta Ai

Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ की पूजा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। यह व्रत बेहद खास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। 

अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर कोई गर्भवती महिलाएं इस व्रत को रख रही हैं तो क्या ये व्रत उन्हें रखना चाहिए या नहीं? अगर व्रत रख भी रहीं है तो किन नियमों का पालन करना जरूरी है। क्योंकि मां के स्वास्थ्य से ही इसका असर बच्चे पर पड़ता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि गर्भवती व्रती महिलाओं को किन सावधानियों को बरतने की आवश्यकता है?

गर्भवती महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखने का तरीका

  • अगर आपमें से कोई गर्भवती महिला है और करवा चौथ का व्रत रख रही है तो सबसे पहले अपने शरीर को देखें और अपने बच्चे का ध्यान जरूर रखें।
  • आप सुबह सबसे पहले उठकर हलका और पौष्टिक खाना खाएं। जैसे कि दलिया, सूखे मेवे, दूध और फल आदि खा सकते हैं।
  • आप व्रत में पानी जरूर पीते रहे हैं। आप पूरे निर्जला व्रत न रखें। इससे आपको किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।
  • पूजा के समय ज्यादा देर तक बैठने और झूकने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं पूरे दिनभर आराम करें। आप चाहें तो सो भी सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाएं करवा चौथ के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जाप जरूर करें।

ये भी पढ़ें - कोरोना की तरह दुनिया आएगी इस बीमारी की चपेट में? जापान में महामारी घोषित, स्कूल-कॉलेज बंद; रोज लाखों लोगों की स्क्रीनिंग

गर्भवती महिलाएं करवा चौथ के दिन पूजा कैसे करें?

जो भी गर्भवती इस दिन व्रत रख रही हैं, वह मंत्रों का जाप पूरे दिन करें और फिर चांद निकलने के समय अर्घ्य दें और छलनी दीपक से चांद को देखें और फिर अपने पति को देखें। आप इस दिन व्रत कथा सुनें। उसके बाद आप मां पार्वती के अपने पति और बच्चों की सुख-शांति के लिए कामना करें।

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड