अपडेटेड 4 October 2025 at 16:27 IST
Karwa Chauth 2025 Puja Thali: करवाचौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखना चाहिए? जान लें सूची, कहीं रह न जाए कोई कमी
Karwa Chauth Vrat Puja Thali List: करवाचौथ की पूजा थाली में हर वस्तु का विशेष महत्व होता है। अगर थाली में सब कुछ सही और पूर्ण रूप से रखा जाए, तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को चांद देखकर व्रत खोला जाता है। पूजा के समय सही तरह से सजी हुई थाली का होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि थाली में रखी हर चीज का एक धार्मिक महत्व होता है।
तो चलिए जानते हैं करवाचौथ 2025 की तारीख, पूजा का महत्व और थाली में रखी जाने वाली जरूरी चीजों की पूरी सूची।
करवाचौथ 2025 कब है?
करवाचौथ का व्रत गुरुवार यानी 9 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं और फिर पूरे दिन व्रत रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद पूजा कर पति के हाथ से जल पीकर व्रत तोड़ा जाता है।
करवाचौथ पूजा थाली का महत्व
करवाचौथ की पूजा थाली न केवल पूजा का एक हिस्सा होती है, बल्कि यह आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भी है। थाली में रखी हर वस्तु भगवान, चंद्रमा और पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़ी होती है। इसलिए थाली को साफ-सुथरा और सुशोभित रखना बहुत जरूरी है।
Advertisement
करवाचौथ पूजा थाली में क्या-क्या रखना चाहिए?
- दीया (दीपक) - थाली में एक छोटा घी का या तेल का दीया रखें। यह प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक है।
- कुमकुम और हल्दी - तिलक और पूजा के लिए।
- चावल - पूजन में शुभता का प्रतीक माना जाता है।
- रोली - पूजा में तिलक लगाने के लिए जरूरी है।
- अगरबत्ती या धूपबत्ती - वातावरण को सुगंधित और पवित्र करने के लिए आएगी काम।
- पानी का लोटा - चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
- छलनी - चांद और पति को देखने के लिए।
- मिठाई या फल - व्रत खोलने के बाद सेवन के लिए जरूरी होता है।
- सिंदूर - सुहाग का प्रतीक होता है, पूजा के समय बहुत जरूरी माना जाता है।
- पान का पत्ता और सुपारी - पूजा में पारंपरिक उपयोग के लिए है जरूरी।
- रूमाल या कपड़ा - पूजा के बाद दीया ढकने के लिए काम आएगा।
- सजावट की वस्तुएं - जैसे फूल, रिबन या रंगोली से थाली को सजाएं।
थाली सजाने के आसान टिप्स
- थाली को लाल या सुनहरी थाली से सजाएं।
- सुंदर तरीके से रोली, चावल से स्वस्तिक का निशान बनाएं।
- दीये को थाली के केंद्र में रखें और आस-पास पूजा की चीजें व्यवस्थित रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 October 2025 at 16:27 IST