अपडेटेड 25 October 2025 at 13:24 IST
Kartik Purnima 2025: धन की देवी लक्ष्मी होंगी बहुत खुश, बस कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाए
कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये उपाय करें और धन की देवी लक्ष्मी की कृपा पाएं। जानें पूर्णिमा की पूजा विधि और लक्ष्मी मंत्र।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) इस बार 5 नवंबर को मनाई जा रही है। पूर्णिमा को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करने के लिए एक विशेष दिन माना जाता है। इससे साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आप इस दिन पर कुछ खास उपाय कर लक्ष्मी की जी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करना भी काफी शुभ माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित कर ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें और चौकी पर साफ लाल कपड़ा बिछाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें और धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
करें इन मंत्रों का जप
पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मंत्रों का जप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। कुछ प्रमुख लक्ष्मी मंत्र हैं:
1. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
Advertisement
2. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
3. श्री लक्ष्मी बीज मंत्र -
Advertisement
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।
4. लक्ष्मी प्रार्थना मंत्र
नमस्ते सर्वगेवानां वरदासि हरे: प्रिया।
या गतिस्त्वत्प्रपन्नानां या सा मे भूयात्वदर्चनात्।।
धन संबंधी समस्याएं दूर करने के उपाय
पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हुई हल्दी लगाकर इन्हें माता लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। इसके बाद इन कौड़ियों को धन वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 25 October 2025 at 13:24 IST