अपडेटेड 10 November 2024 at 14:08 IST

कारोबार में नजर लग जाए तो क्या करना चाहिए? मात्र 1 रुपये में उतारें नजर

What is the best way to remove evil eye? व्यापार में लगी नजर कैसे उतारे? आप अपने व्यवसाय से नजर कैसे हटाते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

karobar ki nazar utarne ka tarika
karobar ki nazar utarne ka tarika | Image: social media

What is the best way to remove evil eye? आजकल के लोग अपनी चीजें इसलिए किसी के साथ शेयर नहीं करते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें नजर ना लग जाए। लेकिन व्यापार या घर, ऐसी चीजें हैं जो छुपाए नहीं छुपती। ऐसे में नजर लगना तो लाजमी है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि व्यापार में नजर लग जाए तो इसके कारण व्यक्ति का रोजगार धीमा पड़ जाता है। साथ ही धन हानि होने लगती है। इसके अलावा कई अन्य संकेत भी हैं जो बताते हैं कि आपके व्यापार को नजर लगती हैं। ऐसे में व्यापार की नजर उतारना बेहद जरूरी है। बता दे कुछ तरीकों के माध्यम से व्यापार की नजर को उतार सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इन्हीं तरीकों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यापार की नजर उतारने के लिए कौन से तरीकों को आप अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

आप अपने व्यवसाय से नजर कैसे हटाते हैं?

  1. व्यापार की नजर उतारने के लिए शनिवार के दिन एक हरे नींबू को लें। अब हर नींबू को अपनी दुकान या कारोबार की चारों दीवारों पर स्पर्श करवाएं। उसके बाद उसके चाकू से चार टुकड़े करें और चारों दिशाओं में फेंक दें। ऐसा करने से व्यापार में लगी बुरी नजर जल्दी उतरती है। 
  2. यदि आप व्यापार में लगी नजर को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए काली कीलें आपके बेहद काम आ सकती हैं। ऐसे में आप अपनी दुकान के चारों तरफ 4 कीलों को ठोक दें। इससे बुरी से बुरी नजर भी दूर हो जाती है। 
  3. बता दें कि यदि आप अपने व्यापार के स्थल पर काले रंग से स्वास्तिक बनाते हैं तो इससे बुरी में से नहीं लगती। काले रंग का स्वास्तिक काली नजर को दूर करने में उपयोगी है। 
  4. व्यापार के नजर को उतारने में गाय का गोबर भी आपके बहुत काम आ सकता है। ऐसे में सूखा हुआ गाय का गोबर आप जला लें और उसमें गूगल और लोबान को डालकर उसके धुएं को व्यापार के स्थल पर दिखाएं। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - बदलते मौसम में रात के वक्त खाएं ये मसाला, पिघल जाएगा कफ, दूर होगी खांसी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 10 November 2024 at 14:08 IST