अपडेटेड 5 January 2024 at 18:37 IST
Karj Mukti Upay: कर्ज से चाहिए मुक्ति? अपनाएं ये अचूक उपाय जल्द, मिलेगा छुटकारा!
Karj से लोगों को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। ऐसी परिस्थितियां बन जाती है कि यह उतरने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में आप कुछ अचूक उपायों को अपना सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Karj Mukti Ke Upay: कई बार लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए या फिर किसी और मजबूरी में कर्ज यानी पैसे उधार में ले लेते हैं, लेकिन मुश्किल तब हो जाती है जब कर्ज बढ़ता जाता है और आप उसे सही समय पर चुका नहीं पाते हैं। ऐसे में आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ अचूक उपायों को अपनाकर कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि Karj Mukti Upay क्या हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप पर भी बढ़ता जा रहा है कर्ज का बोझ?
- कैसे पाएं कर्ज से छुटकारा?
- कर्ज मुक्ति के क्या हैं ज्योतिष उपाय?
कर्ज से छुटकारा पाने के अचूक उपाय
बहते हुए जल में प्रवाह करें नारियल
अगर कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान है, तो उसे शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन इस अचूक उपाय को जरूर करना चाहिए। शनिवार के दिन नहा-धोकर अपनी नाप का एक धागा लें। फिर इसे एक नारियल पर लपेट दें। इसके बाद इस नारियल को किसी बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने पर आपको जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिल जाएगा।
झाड़ू का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्ज मुक्ति के लिए शुक्रवार के दिन किसी लक्ष्मी मंदिर जाएं और झाड़ू दान करें। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाती हैं।
Advertisement
जरुरतमंद को खिलाएं खाना
हिंदू धर्म में अमावस्या को बहुत ही खास माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन पवित्र स्नान और दान पुण्य का बहुत ही अधिक महत्व होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान है, तो अमावस्या के दिन वह किसी जरुरतमंद को खाना जरूर खिलाएं। ऐसा करने पर व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
Advertisement
मंगलवार के दिन करें अचूक उपाय
बजरंगबली को समर्पित मंगलवार के दिन एक नारियल में चमेली का तेल लगाकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस नारियल को हनुमान जी को अर्पित कर दें। लगातार पांच मंगलवार तक इस उपाय को करना है। इससे जल्द ही कर्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 January 2024 at 18:37 IST