अपडेटेड 22 May 2024 at 23:30 IST

Kaner Flower: शत्रु पर होगी विजय, मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ; बस कनेर फूल का करें ये आसान उपाय

अगर आप कनेर के फूलों से जुड़े कुछ उपायों को करते हैं, तो आपकी जिंदगी की कई परेशानियां दूर हो सकती है और साथ ही मां लक्ष्मी का भी साथ मिल सकता है।

Kaner flower
कनेर फूल के उपाय | Image: instagram

Kaner Ke Phool Ki Khasiyat Aur Upay: ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में फूलों का बेहद खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक फूलों के बिना कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है। वैसे तो कई सारे फूल होते हैं जो दिखने में सुंदर होने के साथ सुगंध में भी बहुत ही अच्छे होते हैं, लेकिन कनेर का फूल इन सभी में बेहद खास माना जाता है, क्योंकि ये दिखने में जितना सुंदर होता है उतने ही इसके फायदें हैं। यह फूल आयुर्वेद और धार्मिक के साथ तंत्र शास्त्र के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं इससे कुछ उपायों को करके जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

दरअसल, कनेर का फूल सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक कारणों की वजह से भी जाना जाता है। वहीं अगर इससे जुड़े कुछ उपायों को किया जाए तो आपकी जिंदगी की कई परेशानियां भी की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कनेर का फूल किस-किस भगवान को चढ़ाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं।

इन देवी-देवताओं को चढ़ता है कनेर का फूल

शिव जी को बेहद प्रिय है कनेर का फूल
वैसे तो कनेर का फूल सभी देवी-देवताओं को चढ़ाया जा सकता है, लेकिन ये भगवान शिव को बेहद प्रिय है। कहते हैं शिवजी की पूजा में कनेर के फूल को शामिल करना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है।

कनेर में मां लक्ष्मी का होता है वास
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस फूल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर इसे घर में लगाते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Advertisement

विष्णु जी को चढ़ाने से होती है शुभ फल की प्राप्ति
कनेर के पीले फूल भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। कहते हैं इसमें विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में अगर ये उनकी पूजा में शामिल किया जाता है, तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कनेर के फूल का धार्मिक महत्व?

  • हिंदू धर्म में कनेर के फूल को धन समृद्धि बढ़ाने का कारक माना गया है। 
  • वास्तु के मुताबिक कनेर का पौधा मन को शांत रखता है और वातावरण में सकारात्मकता लाता है। 
  • माना जाता है कि कनेर के फूलों में मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान का वास होता है।  

कनेर के फूल धार्मिक फायदे?

धन-धान्य के लिए
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है, तो ऐसे लोग मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित करें। ऐसा करने पर घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

Advertisement

शत्रु के नाश के लिए
अगर आपको को आपका कोई शत्रु परेशान कर रहा है, तो इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले लाल कनेर की डाली तोड़े और इसके सात टुकड़े लेकर उन्हें कपूर के साथ जला दें। ऐसा करने से आपके शत्रु आपसे दुश्मनी भूलकर दोस्त बन सकते हैं।

मंगल दोष के लिए
अगर कोई व्यक्ति मंगल दोष से जूझ रहा है, तो उसे रोजाना कनेर के पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें… Chaturmas 2024: इस तारीख से शुरू हो रहा है चतुर्मास, बंद हो जाएंगे शादी-विवाह सगाई; जानें डेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 May 2024 at 23:30 IST