अपडेटेड 9 January 2026 at 13:17 IST

Kalashtami 2026 Upay: कालाष्टमी के दिन जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगा हर संकट; मिलेगी तरक्की

Lord Kaal Bhairav Upay: कालाष्टमी का दिन केवल पूजा का नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का अवसर है। अगर आप सच्चे मन और श्रद्धा से इन आसान उपायों करते हैं, तो भगवान कालभैरव की कृपा से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है।

kalashtami 2026 upay to impress lord kaal bhairav will remove fear and problems for life Astro remedies
कालभैरव के उपाय | Image: Freepik

Kalashtami 2026 Lord Kaal Bhairav Remedies In Hindi: हिंदू धर्म में कालाष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान कालभैरव, जो कि भगवान शिव के उग्र स्वरूप हैं, को समर्पित होता है। मान्यता है कि कालाष्टमी के दिन सच्चे मन से किए गए उपाय जीवन के संकट, डर, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं को दूर कर देते हैं। साथ ही करियर, व्यापार और जीवन में तरक्की के रास्ते भी खुलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कालाष्टमी 2026 के दिन कौन-से खास उपाय जरूर करने चाहिए।

कालाष्टमी का महत्व क्या है?

Uploaded image

कालाष्टमी हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस दिन कालभैरव की पूजा करने से व्यक्ति को भय, रोग, शत्रु बाधा और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। कहा जाता है कि कालभैरव अपने भक्तों की तुरंत सुनते हैं।

कालाष्टमी के दिन करने योग्य खास उपाय

  • कालभैरव की पूजा जरूर करें

सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। भगवान कालभैरव की तस्वीर या मूर्ति के सामने दीपक जलाएं। उन्हें काले तिल, सरसों का तेल, उड़द की दाल और नींबू अर्पित करें। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

Uploaded image
  • कुत्ते को भोजन कराएं

कालभैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है। कालाष्टमी के दिन कुत्ते को रोटी, दूध या बिस्किट खिलाएं। यह उपाय जीवन के बड़े संकटों को टालने में मदद करता है।

Advertisement
  • करें मंत्र का जाप

इस दिन कम से कम 108 बार “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे मन का डर दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

  • सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शाम के समय पीपल के पेड़ या मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। आर्थिक तंगी और नौकरी-व्यापार की रुकावटें दूर होती हैं।

Advertisement
Uploaded image
  • करें दान

कालाष्टमी के दिन कंबल, काले कपड़े या काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शनि और राहु से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

  • शराब, मांस और गलत कामों से दूरी रखें

इस दिन सात्विक जीवन अपनाएं। पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

कालाष्टमी उपायों के लाभ क्या है?

  • कालाष्टमी के दिन कालभैरव को खुश करने से हर तरह के संकट और भय से मुक्ति मिलती है। 
  • कामकाज जैसे नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। 
  • शत्रु बाधा और नजर दोष से राहत मिलने में सहायता होती है। 
  • इसके अलावा मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होती है।

यह जरूर पढ़ें: Kalashtami 2026: 10 या 11 जनवरी... कब है कालाष्टमी? जानें सही तारीख, कालभैरव की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 13:17 IST