अपडेटेड 6 June 2024 at 10:03 IST
Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या आज, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त; इन चीजों का करें दान
Jyeshtha Amavasya 2024 Shubh Muhurat: आज ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर आप इस शुभ मुहूर्त में स्नान-दान का कार्य कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Jyeshtha Amavasya 2024 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ दान-पुण्य का काम भी किया जाता है। कहते हैं इस दिन दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसलिए लोग अमावस्या तिथि का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
वहीं, आज यानी गुरुवार, 6 जून को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जा रही है। ऐसे में अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के साथ-साथ पितरों को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस दिन स्नान-दान का शुभ कार्य जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आप आज किस शुभ मुहूर्त में स्नान कर दान करने का काम कर सकते हैं।
ज्येष्ठ अमावस्या 2024 शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Amavasya 2024 Shubh Muhurat)
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 05 जून को रात 07 बजकर 54 मिनट से हो चुकी है, जिसका समापन 06 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 06 जून को ज्येष्ठ अमावस्या मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन स्नान करने का शुभ समय सुबह 04 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह ही 04 बजकर 42 मिनट तक है। इस मुहूर्त में स्नान करना काफी शुभ माना जाएगा।
इन चीजों का करें दान (Jyeshtha Amavasya 2024 Daan)
जल
Advertisement
ज्येष्ठ अमावास्या के दिन भीषण गर्मी पड़ती है ऐसे में आप इस दिन लोगों को पानी या किसी तरह के शरबत आदि का दान कर सकते हैं। ये काफी पुण्य का काम माना जाता है।
अन्न
Advertisement
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आप अनाज या भोजन आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक आएगी।
दाना डालें
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन आप पक्षियों, चीटियों आदि को दाना डाल सकते हैं। इससे आपके सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
वस्त्रों का दान
इस दिन गरीब लोगों को वस्त्र आदि का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दान को करने से पितृ दोष का दुष्प्रभाव कम हो जाता है और विष्णुजी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 June 2024 at 07:03 IST