अपडेटेड 26 December 2024 at 08:53 IST

January 2025 Month Vrat Tyohar: नए साल में कब पड़ रही है लोहड़ी और मकर संक्रांति? जानिए जनवरी के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

January Month Vrat Tyohar 2025: नए साल के पहले महीने जनवरी में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी लिस्ट के बारे में।

Follow : Google News Icon  
Makar Sankranti puja
जनवरी 2025 के व्रत और त्योहार | Image: Freepik

January Month Vrat Tyohar 2025: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का काफी महत्व होता है। साल 2024 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इसके बाद नए साल यानी 2025 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में हर किसी की नजर नए साल में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट पर है।

नए साल के पहले महीने यानी जनवरी (January Festival List 2025) में ही कई व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस महीने में विनायक चतुर्थी (Vinayaka Chaturthi,लोहड़ी (Lohri) और मकर संक्रांति (Makar Sankranti) जैसे कई बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं नए साल के पहले महीने जनवरी में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट के बारे में।  

जनवरी महीने के व्रत और त्योहारों की लिस्ट (Masik Vrat Tyohar January 2025)

  • 03 जनवरी: विनायक चतुर्थी।  
  • 05 जनवरी: स्कंद षष्ठी।
  • 06 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती।  
  • 07 जनवरी: मासिक दुर्गा अष्टमी।  
  • 09 जनवरी: मासिक कार्तिगाई दीपम।
  • 10 जनवरी: पौष पुत्रदा, तैलंग स्वामी जयंती और बैकुंठ एकादशी।  
  • 11 जनवरी: शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत।
  • 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस।
  • 13 जनवरी: पौष पूर्णिमा।
  • 13 जनवरी: लोहड़ी।
  • 15 जनवरी: मकर संक्रांति है।
  • 15 जनवरी: खरमास की समाप्ति।
  • 15 जनवरी: बिहू है।
  • 17 जनवरी: लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी और सकट चौथ।
  • 21 जनवरी: कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी।
  • 22 जनवरी: रामलला प्रतिष्ठा दिवस।
  • 23 जनवरी: सुभाष चन्द्र बोस जयंती।
  • 25 जनवरी: षटतिला एकादशी।  
  • 27 जनवरी: प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि।
  • 29 जनवरी: पौष अमावस्या।  
  • 30 जनवरी: माघ नवरात्रि।  

ये भी पढ़ें: 2025 Festival Calendar: साल 2025 में कब पड़ेगी होली-दिवाली? यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 26 December 2024 at 08:53 IST