अपडेटेड 31 December 2023 at 19:12 IST

January 2024 Vrat Tyohar: साल का पहला महीना है बेहद खास, मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत-त्योहार

Vrat Tyohar: नए साल को आने में अब बस एक दिन और बचा है। ऐसे में आइए जानते हैं नए साल के पहले महीने में कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं।

January 2024 Vrat Tyohar
जनवरी में पड़ने वाले हैं प्रमुख व्रत त्योहार | Image: Freepik

January 2024 Vrat Tyohar: नया साल अपने साथ कई सारे व्रत-त्योहार भी लेकर आता है। 1 जनवरी से अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल की शुरुआत हो रही है, जिसमें बस कुछ समय ही शेष बचा है। साल का पहला दिन शिव जी को समर्पित है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस पूरे महीने और कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • होने जा रहा है नए साल का आगाज
  • साल का पहला दिन शिव जी को समर्पित
  • जनवरी में कौन-कौन से पड़ेंगे व्रत त्योहार?

जनवरी 2024 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

  • 3 जनवरी 2024 दिन बुधवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 4 जनवरी 2024 दिन गुरुवार- कालाष्टमी
  • 7 जनवरी 2024 दिन रविवार- सफला एकादशी
  • 9 जनवरी 2024 दिन मंगलवार- प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
  • 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार- पौष अमावस्या
  • 14 जनवरी 2024 दिन रविवार विनायक चतुर्थी और लोहिड़ी
  • 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार- मकर संक्रांति
  • 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार बिहू और स्कंद षष्ठी 
  • 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार- गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती

यह भी पढ़ें… Honey: औषधीय गुणों का खजाना है शहद, घाव से लेकर डायबिटीज तक में आता है काम

  • 18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार- मासिक दुर्गाष्टमी
  • 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार- मासिक कार्तिगाई
  • 21 जनवरी 2024 दिन रविवार- तैलंग स्वामी जयन्ती और पौष पुत्रदा एकादशी
  • 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार- कूर्म द्वादशी
  • 23 जनवरी 2024 दिन मंगलवार- सुभाष चन्द्र बोस जयंती और प्रदोष व्रत 
  • 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार- पौष पूर्णिमा 
  • 26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार- माघ महीने की शुरुआत और गणतंत्र दिवस
  • 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार- लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी

यह भी पढ़ें… Injury Pain: सर्दियों में लग जाए चोट, तो आजमाएं ये तरीके, झट से मिलेगा दर्द में आराम

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 19:12 IST