अपडेटेड 26 August 2024 at 10:34 IST
Janmashtami पर कान्हा को भोग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान, तभी मिलेगा पूजा का दोगुना फल
Janmashtami 2024 Bhog Niyam: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अगर आप कान्हा को भोग लगाने जा रहे हैं तो आपको इन बातों का खास ध्यान जरूर रखना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Krishna Janmashtami 2024 Bhog Niyam: आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बेहद खास महत्व है। हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ-साथ उनके लिए व्रत भी करते हैं। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पूजन करना जितना अहम होता है उतना ही जरूरी होता है कान्हा को भोग लगाना। हालांकि जन्माष्टमी के दिन कान्हा को भोग लगाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप कान्हा को भोग लगाने के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो इससे आपकी पूजा असफल मानी जाती है। इसलिए आइए जानते हैं कि कृष्ण कन्हैया को भोग लगाते समय आपको किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
कान्हा को भोग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान (Keep these things in mind while offering bhog to Kanha)
माखन है जरूरी
इस बात का खास ध्यान रखें की कृष्णजी को माखन अति प्रिय है इसलिए उन्हें माखन का भोग जरूर अर्पित करें।
Advertisement
तुलसी करें शामिल
कान्हा को आप चाहे जिस भी चीज का भोग लगा रहे हों उसमें तुलसी के पत्ते को जरूर शामिल करें। इससे नन्दलाल बेहद प्रसन्न हो जाते हैं।
Advertisement
समय लगाकर लगाएं भोग
श्री कृष्ण को भोग लगाने के बाद तुरंत न हटाएं। भोग को थोड़े वक्त के लिए भगवान के सामने या उनके मुख पर लगा रहने दें। तभी भगवान भोग ग्रहण करते हैं।
छुपाकर लगाएं भोग
कृष्णजी को भोग हमेशा छुपाकर लगाना चाहिए। यदि घर के बाहर मंदिर में भोग लगाया जा रहा है तो मंदिर के कपाट बंद करने के बाद ही कान्हा को भोग लगाएं। वहीं घर के अंदर कान्हा के चारों ओर पर्दा लगाकर उन्हें भोग ग्रहण कराएं।
भोज ग्रहण प्रार्थना करें
जन्माष्टमी पर कान्हा के सामने भोग रखकर आपको भगवान से भोग ग्रहण करने के लिए प्रार्थना करनी है। इससे भगवान प्रसन्न होकर भोग को जल्दी ग्रहण करते हैं।
भोग के बाद पिलाएं पानी
कान्हा को भोग लगाने के बाद छोटी चम्मच से उन्हें पानी भी पिलाएं। ये काफी शुभ माना जाता है।
प्रसाद के रूप में बांटे भोग
भगवान कृष्ण का भोग उनके समीप 15 से 20 मिनट तक रखने के बाद इसे प्रसाद के रूप से परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों में वितरित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी व पूजा भी सफल मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी आज, जरा-सी गलती खूब पड़ेगी भारी; जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 August 2024 at 10:34 IST