अपडेटेड 14 February 2025 at 15:54 IST

Janki Jayanti 2025: कब है जानकी जयंती? इस दिन जरूर पढ़ें ये चौपाइयां

Janki Jayanti 2025 kab hai: जानकी जयंती पर माता सीता की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। ऐसे में जानते हैं जानकी जयंती कब है...

sita
Janki Jayanti 2025 kab hai | Image: sita

Janki Jayanti 2025 kab hai: जानकी जयंती पर माता सीता की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। ऐसे में यदि आप माता सीता का आर्शीवाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आप यहां दी गई चौपाइयां पढ़ सकते हैं। इसके अलावा भक्तों का ये जानना तो बनता है कि वो चौपाइयां क्या हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि जानकी जयंती इस साल कब मनाई जा रही है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेक के माध्यम से बताएंगे कि इस साल जानकी जयंती कब मनाई जा रही है और आप कौन-सी चौपाइया पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

कब मनाई जाएगी जानकी जयंती

बता दें कि देवी सीता का जन्म फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माना जाता है। ऐसे में इस दिन को जानकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि इस साल ये खास दिन यानि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 फरवरी दिन गुरुवार को हो रही है वहीं इसके समय की बात करें तो सुबह 09 बजकर 58 मिनट से ये शुरू हो रही है। वहीं इसके समनापन की बात करें तो 21 फरवरी दिन शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये पर्व 21 फरवरी को मनाया जाएगा।

माता सीता को प्रसन्न करने के लिए चौपाई

  • राम भगति मनि उर बस जाकें। दु:ख लवलेस न सपनेहुँ ताकें॥
    चतुर सिरोमनि तेइ जग माहीं। जे मनि लागि सुजतन कराहीं॥
  • अगुण सगुण गुण मंदिर सुंदर, भ्रम तम प्रबल प्रताप दिवाकर ।
    काम क्रोध मद गज पंचानन, बसहु निरंतर जन मन कानन।।
  • कहु तात अस मोर प्रनामा। सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥
    दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी॥
  • जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई।
    जिनके कपट, दंभ नहिं माया, तिनके हृदय बसहु रघुराया।

ये भी पढ़ें - Vastu Tips: क्या घर की रसोई की स्लैब पर रोटी बेलना सही? जानें

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 February 2025 at 15:54 IST