अपडेटेड 12 July 2024 at 17:11 IST

Jagannath Temple: यहां आज भी धड़क रहा है श्री कृष्ण का दिल, जानें इसके पीछे की कहानी

Lord krishna heart in jagannath temple: क्या आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि श्री कृष्ण का दिल कहां धड़क रहा है, जानते हैं इसके उत्तर के बारे में….

Jagannath's Rath Yatra
यहां आज भी धड़क रहा है श्री कृष्ण का दिल | Image: Shutterstock

Jagannath Puri Krishna Heart Story In Hindi: हमारे आसपास एक ऐसी जगह है जहां श्री कृष्ण का दिल आज भी धड़कता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं ओडिशा में मौजूद एक मंदिर की। उसका इतिहास काफी पुराना है। महाभारत युद्ध के बाद जब श्री कृष्ण ने अपना शरीर त्यागा तो उनका दिल धड़क रहा था। अब वह दिल कहां है और कैसे वो उस जगह पर पहुंचा, इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि श्री कृष्ण का दिल कहां (Jagannath Puri Krishna Heart Katha) धड़कता है। पढ़ते हैं आगे… 

क्या है पौराणिक कथा? 

बता दें कि मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण ने मानव शरीर में 125 साल तक निवास किया था। यह उनका आठवां अवतार माना जाता है। जब महाभारत युद्ध हुआ था तो उसके बाद 36 साल तक श्री कृष्ण मानव रूप में ही रहे। 36 साल बाद श्री कृष्ण ने देह त्याग दी। उस समय पांडवों ने उनका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि उनका पूरा शरीर जल गया लेकिन उनका दिल नहीं जला और वह धड़कता रहा। कहते हैं कि उनका दिल ब्रह्मा का है जिसका नाश होना असंभव है। ऐसे में पांडवों ने श्री कृष्ण के दिल को समुद्र में प्रवाहित कर दिया। 

पौराणिक कथाओं की मानें तो श्री कृष्ण के दिल में एक लकड़ी का रूप ले लिया, जिससे एक मूर्ति पर स्थापित किया गया। यह मूर्ति कहीं और नहीं ओडिशा में मौजूद जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) में है। भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के अंदर उनका दिल भी विराजमान है। कहते हैं, इसी मंदिर में आज तक श्री कृष्ण का दिल धड़क रहा है। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर में मौजूद भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति को 15 साल में बदल देते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 17:10 IST