अपडेटेड 18 October 2025 at 14:51 IST
Diwali 2025: दिवाली पर घर में दिखे ये 5 संकेत तो समझिए मां लक्ष्मी के पड़े हैं पैर... खूब होगी बरकत, धन से भर जाएगा घर
Diwali 2025: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है और 20 अक्टूबर को दिवाली मनाया जाएगा। ऐसे में अगर दिवाली के दिन आपको ये शुभ संकेत दिखाई दे तो समझा जाना कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Show Quick Read
Diwali 2025: देश भर में 20 अक्टूबर को दिवाली का महापर्व मनाया जाएगा। जी हां, हर साल की तरह इस साल भी कार्तिक महीने की अमावस्या पर दिवाली का त्योहार जाएगा। इस खास मौके पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करना और आरती करना बेहद शुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन सभी को आशा रहता है कि अब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद बना रहेगा और धन की प्राप्ति होती रहेगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार यह कहा जाता है कि अगर दिवाली के दिन कुछ महत्वपूर्ण संकेत दिखाई देता है, तो मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलते रहता और भविष्य में धन की प्राप्ति होती रहती है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं, जो दिवाली के दिन दिखने पर शुभ संकेत लेकर आती हैं।
उल्लू को देखना शुभ
जी हां, शायद आपको सुनने और पढ़ने से थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर दिवाली के दिन उल्लू दिखाई देता है, तो इंसान का भाग्य खुल जाता है। लोककथा के अनुसार उल्लू देखने से चल रहा संकट अब जल्द समाप्त होने वाला हो सकता है।
कौआ देखना शुभ
उल्लू के अलावा दिवाली के दिन कौए को देखना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन कौए दिख जाए तो यह पितरों का आशीर्वाद मिलने का इशारा हो सकता है।
कमल का फूल
कमल का फूल मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय फूल होता है। मां लक्ष्मी खुद कमल के फूल पर विराजती हैं और उनके हाथ में भी कमल का ही फूल रहता है। ऐसे में दिवाली के दिन कमल को देखने से किस्मत का ताला खुल सकता है।
Advertisement
गाय देखना शुभ
उल्लू और कमल के फूल के अलावा, गाय को देखना भी शुभ माना जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है, लेकिन दिवाली के दिन गाय को देखना और पूजा करना शुभ माना जाता है।
घर की सफाई में मोर पंख मिलना
घर की सफाई में मोर पंख का मिलना भी शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार मोर भगवान विष्णु का प्रिय है और उस व्यक्ति पर भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 18 October 2025 at 14:42 IST