Palmistry: हाथ की ये एक निशानी बताती है कि आपकी लव मैरेज होगी या अरेंज मैरेज, तुरंत चैक करें

Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हमारे हाथों की लकीरें जीवन में चल रही सभी चीजों के बारे में बताती है। यहां तक कि आपका करियर, लव लाइफ, हेल्थ से लेकर उम्र सबकुछ आप अपने हाथ की लकीरों से जान सकते हैं। अब ऐसे में हम आपको हाथ में छिपे एक ऐसे निशान के बारे में बताएंगे। जिससे आप अपनी लव मैरेज और अरेंज मैरेज के बारे में जान सकते हैं।

Palmistry
Palmistry | Image: Freepik

Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र और ज्योतिष का आपसी तालमेल बेहद खास माना जाता है। यह भविष्य से संबंधित कई संकेत देते हैं। हम हाथों के रेखाओं से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। इतना ही हीं नाखूनों और हाथों की उंगलियों के आकार से भी व्यक्ति के स्वास्थ्य और उसके भविष्य के बारे मेंपता लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, आप अपने हाथों की लकीरों से अपने भूत और भविष्य की घटनाओं का भी अनुमान लगा सकते हैं।

 अब ऐसे में आजक सभी लोगों के यह जानने की उत्सुकता होती है कि उनकी शादी लव मैरेज होगी या अरैंज मैरेज। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से हाथ में एक ऐसे निशान के बारे में जानेंगे। जो लव मैरेज और अरेंज मैरेज के बारे में बताता है।

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान बताता है लव मैरेज 

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, गुरु पर्वत का विकास और उस पर बने चिह्न व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में कई संकेत देते हैं। यदि गुरु पर्वत उभरा हुआ और साफ हो तो व्यक्ति का विवाह जीवन सफल और सुखद माना जाता है। लेकिन यदि इस पर्वत पर कोई क्रॉस का निशान दिखाई दे तो यह एक विशेष संकेत देता है।

Uploaded image


हथेली में गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होना लव मैरेज के बारे में बताता है। ऐसे व्यक्ति अपना जीवनसाथी खुद चुनते हैं। साथ ही यह हर परिस्थिति में अपना निर्णय खुद ही लेते हैं। इतना ही नहीं जिस भी व्यक्ति की हथेली पर क्रॉस का निशान बनता है। वह अपनी सभी रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर होते हैं और यह अपने प्रेमी के प्रति बेहद वफादार होते हैं। इसके अलावा इनका जीवन थोड़ा सा संघर्ष से भरा रहता है, लेकिन पार्टनर के साथ इनका जीवन आसान हो जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Aja Ekadashi 2025: इन दो शुभ योगों में भगवान विष्णु की पूजा करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान, जान लें पूजा सामग्री और विधि

गुरु पर्वत पर क्रॉस के निशान वाले व्यक्ति कैसे होते हैं? 

जिस भी जातक के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है। ऐसे व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में मान-सम्मान मिलती है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। जिस भी व्यक्ति की हथेली पर क्रॉस का निशान होता है। उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और वैभव की कमी नहीं होती है। 

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड