अपडेटेड 10 December 2024 at 23:09 IST
Mokshada Ekadashi: घर बन गया है बुरी शक्तियों का अड्डा? मोक्षदा एकादशी पर करें 5 उपाय, मिलेगी मुक्ति
Mokshada Ekadashi 2024: अगर आपके घर में बुरी शक्तियों का वास हो गया है, तो आप मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ उपायों से इससे छुटकारा पा सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Mokshada Ekadashi 2024 Upay: मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत (Mokshada Ekadashi Vrat) है, जो भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) को समर्पित है। यह मार्गशिर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी (Ekadashi) को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्ति की प्राप्ति होती है। लेकिन इस दिन नजर दोष (Nazar Dosh) का खतरा भी बढ़ जाता है। नजर दोष (Nazar Dosh Upay) से बचने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi Date) पर नजर दोष से बचने के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं, जिन्हें बहुत प्रभावी माना जाता है। अगर आपको भी अपने घर में नकारात्मक यानी बुरी शक्तियों का आभाष होता है, तो मोक्षदा एकादशी के दिन इन खास उपायों को जरूर करें। इससे आपको नजर दोष से मुक्ति मिल सकती है।
Mokshada Ekadashi के दिन करें ये 5 उपाय, नजर दोष से मिलेगी मुक्ति
घर के कोनों में करें ये काम
मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह के समय घर के प्रत्येक कोने में हल्दी और कुमकुम का तिलक करें। इसे नजर दोष से बचाव का एक सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और सकारात्मकता का वास करता है।
नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें
नजर दोष से बचने के लिए नीम की पत्तियां बहुत प्रभावी मानी जाती हैं। मोक्षदा एकादशी पर आप घर के दरवाजे या पूजा स्थल पर नीम की पत्तियां लटका सकते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और नजर दोष से सुरक्षा प्रदान करने का एक आसान उपाय है।
Advertisement
इस चीज का जलाएं दीपक
मोक्षदा एकादशी के दिन रात के समय घर में गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए। यह न केवल घर को रोशन करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। दीपक की रौशनी से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है और नजर दोष से बचाव भी होता है।
गुलाब के फूल का प्रयोग करें
गुलाब के फूलों का इस्तेमाल भी नजर दोष से बचने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। मोक्षदा एकादशी के दिन गुलाब के फूलों को भगवान के सामने अर्पित करें या फिर घर के मुख्य द्वार पर रखें। यह न केवल घर को शुद्ध करता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी बाहर करता है।
Advertisement
नमक और लौंग से तावीज बनाएं
अगर आपको लगता है कि किसी व्यक्ति पर नजर दोष है, तो आप उसे लौंग, नमक और सरसों के तेल से तावीज बना कर पहनाने का उपाय कर सकते हैं। इसे खासतौर पर मोक्षदा एकादशी के दिन करना शुभ माना जाता है।
नोट: इन सरल उपायों को अपनाकर आप मोक्षदा एकादशी के दिन अपने जीवन से नजर दोष को दूर कर सकते हैं और भगवान श्री कृष्ण की कृपा पा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 December 2024 at 23:09 IST