अपडेटेड 30 November 2025 at 08:58 IST

Rashifal: इन राशि वालों की इच्छा होगी पूरी, बनेंगे रुके काम; जानें अपनी राशि का हाल

व्यापार, नौकरी, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध... आज का दिन सभी 12 राशियों का कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025
Aaj Ka Rashifal 8 November 2025 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन व्यापार, नौकरी, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध समेत कई घटनाओं के बारे में बताता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम में लंबे समय बाद सफलता मिलेगी। लेनदेन में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर बीतेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। छुटपुट लाभ के अवसरों को नजरअंदाज न करें। विपरीत स्थिति में धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। अपने किसी निर्णय पर पछतावा हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी बात को लेकर चल रही कड़वाहट मिटेगी। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। रोजगार के लिए परेशान लोगों को नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखने से काम बन सकते हैं। मन की कोई इच्छा पूर्ण होने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपको लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में खुशियों की बहार आएगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सुझबूझ के साथ कोई भी काम करें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर किसी भी काम का श्री गणेश करें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती से भरपूर होगा। किसी पर निर्भर रहने से समस्या बढ़ सकती है। कोई उधार चुकता हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। आपका स्वभाव कार्यक्षेत्र में लोगों का मन मोह लेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज नए की खरीदारी के लिए दिन बेहतर है। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता हासिल होगी। भाई-बहनों से किसी बात पर बहस होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए दिन अहम रहेगा। आपका बॉस आपके काम से खुश होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पार्टनर की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। विद्यार्थियों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। अपने प्रमोशन की बात कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। धन संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान से कहासुनी होने के आसार हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। तेज तर्रार दिमाग के चलते सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। खुशियों से भरा रहेगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह घुसने से बचें। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। मन में कुछ नया करने को लेकर उथल-पुथल बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: घर में कांच का कछुआ रखने से आपकी सभी समस्याओं का हो सकता है समाधान
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 November 2025 at 08:58 IST