अपडेटेड 19 October 2025 at 08:24 IST

Rashifal: ये दिवाली इन राशियों के लिए बेहद खास, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा और खूब होगी धन वर्षा; पढ़ें राशिफल

आज के दिन कुछ राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और खूब धन वर्षा होगी। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal
आज का लव राशिफल | Image: X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। कुछ राशि पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और खूब धन वर्षा होगी। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी से भी उलझने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लिहाज से लाभकारी हो सकता है। परिवार में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक योजनाओं में कामयाबी मिलेगी। लव  लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। आपके अपने प्रिय से उपहार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक हो सकता है। किसी सगे-संबंधी से मिलने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें, रुके हुए काम बनेंगे। कमाई में वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए तरक्की से भरपूर रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। बृद्धि और विवेक से किए गए काम में सफलता मिलेगी। किसी प्रिय से आपको बड़ा सहयोग मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जरुरतमंदों की मदद के लिए खर्चा करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी बात की चिंता सता सकती है। वाद-विवाद में फंसने से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाएं रखें। कोई रुके हुए काम बन सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज कारोबार में लाभ मिलेगा। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। ज्यादा काम करने से स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। परिवार में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी कारण से यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र की मदद से लाभ पहुंच सकता है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से धन वर्षा होगी। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जल्द कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन कामकाम की व्यस्तता में बीत सकता है। आपके बीते दिनों लिए गए निर्णय का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आप भविष्य के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से काम में सफलता मिलेगी। परिवार में शादीशुदा से जुड़े मामलों पर बात हो सकती है। परिवार में बुजुर्ग के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज जीवनसाथी के प्रति प्रेम की भावना बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी की मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ज्योतिष ने बताया दीये जलाना क्यों है जरूरी?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 19 October 2025 at 08:24 IST