अपडेटेड 9 March 2026 at 10:33 IST
Rashifal: इन 6 राशियों के जीवन में होंगे अच्छे बदलाव, धन आगमन के भी संकेत; जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
9 March Rashifal: आज के दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की के संकेत हैं। वहीं, कुछ अन्य राशि का दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

9 March Rashifal: आज यानी 9 मार्च का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आज कुछ राशियों के लिए तरक्की के संकेत हैं। वहीं, कुछ अन्य राशि का दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है?
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्कता बरतने वाला है। छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक रूप से निवेश की बजाय पुराने खर्चों की जांच करना बेहतर होगा। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अपने पार्टनर पर नियंत्रण रखने की इच्छा से बचें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज के दिन आपको रिश्तों पर ध्यान देना होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपका लिए मिलाजुला रहने वाला है। रूटीन के काम आपको थोड़ा थका सकते हैं। करियर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। आज किया गया निवेश हानि पहुंचा सकता है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ तालमेल बना रहेगा। अपनी निजी बातें किसी से भी साझा करने से बचें। नए लोगों से मित्रता बढ़ने के आसार हैं। अधूरे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मौका है। सट्टेपाजी से पूरी तरह से दूरी बनाएं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज आपका मन घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा। आपको किसी अहम काम में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। किसी भी तरह के तनाव से बचने को कोशिश करें। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के आसार हैं।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ठीक रहने वाला है। घरवालों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। रोजगार में तरक्की की उम्मीद है। ज्यादा बोलने से बचें। आय के नए स्रोत खुलेंगे। दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए ऑफर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। प्रियजनों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन संतान के लिहाज से अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। कठिन परिश्रम का परिणाम जल्द मिलने की संभावना है। किसी को उधार देने से बचें। बिना मांगे कतई सलाह न दें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन करा सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन किसी बात को लेकर मन चिंतित रह सकता है। अनाब-शनाब खर्चे होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मिठास बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी बात पर बहसबाजी करने से बचें। छात्रों के लिए करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने का अनुमान है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में ठीक बीतेगा। कोई रुके हुआ का पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करें। पुराने लाभदायक संपर्कों को फिर से सक्रिय करने से भविष्य में फायदा मिलेगा। प्रेम जीवन में गंभीरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्ते में एक-दूसरे को और ठीक तरीके से जानने का मौका मिलेगा। किसी भी नई काम की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार भी शानदार रहने वाला है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ मजबूत होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 10:33 IST