अपडेटेड 24 December 2025 at 09:02 IST
Rashifal: किसके लिए खुलेंगे इनकम के नए अवसर और किसे होगी परेशानी? मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, जानें
Aaj Ka Rashifal: किसी राशि के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक बीतने वाला है। अन्य राशियों का हाल कैसा रहेगा? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल किसी के लिए इनकम के नए अवसर लेकर आ रहा है। ऐसे में मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा बीतने वाला है। नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। किसी दोस्त की मदद से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन उत्साहवर्धक बीतेगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलने की संभावना है। सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। धर्म-कर्म के काम में मन लगेगा। बिजनेस में मुनाफा होने की उम्मीद है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। युवाओं की नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जीवन साथी के कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन शुभ रहने वाला है। तकनीकी ज्ञान और अनुभव से लाभ पाएंगे। नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं मौका अवसर है। अनचाहे खर्च पर काबू रखना होगा। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज के दिन आर्थिक लाभ मिलने के आसार है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी। संतान संबंधी मामलों में चिंता सता सकती है। संतुलित आहार लेना फायदेमंद रहेगा। इनकम के नए स्रोत खुलेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। किसी अनावश्यक बात की चिंता सता सकती है। किसी सगे संबंधी के व्यवहार में बदलाव से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी से सपोर्ट और सहयोग मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा। प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल हो सकती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आपके धन-धान्य में वृ्द्धि होगी। दिखावे के चक्कर में न पड़े। किसी से उधार लेने से बचें। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र बेहतर करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले परिवार से सलाह-मशवरा करें। परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। घूमने-फिरने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज के दिन भाग्य का साथ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से संपर्क उपयोगी साबित हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में काम को सराहा जाने की उम्मीद है। प्रेमी जोड़े के बीच उपहार लेनेदेन होगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज के दिन संयम बनाए रखना ठीक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। वाणी पर काबू रखने से कई काम बन सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। नई जिम्मेदारी मिलने से तनाव हो सकता है। अपनी भावनाओं और योजनाओं को गुप्त रखने से सफलता प्राप्त होगी। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। किसी काम में बाधा आ सकती है। मन को शांत रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 December 2025 at 09:01 IST