अपडेटेड 3 January 2026 at 08:38 IST
Rashifal: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि... मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों का कैसा बीतेगा दिन? जानें
आज के दिन जहां कुछ राशियों के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा, तो वहीं कुछ के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। किसी राशि के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा, तो किसी के साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहने वाला है। काम के साथ-साथ मनोरंजक पलों का आनंद ले पाएंगे। किसी परिचित से मदद मिलने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन सुखद और लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से अपेक्षानुसार सहयोग मिलने की उम्मीद है। किसी मनोकामना के पूरे होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मिलने का संयोग है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतने वाला है। अपना काम सुचारू रूप से पूरा करने में समर्थ रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान के साथ तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन शुभ रहने वाला है। आत्मविश्वास और साहस से किए अथक प्रयास सफल होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर बने रहने के आसार हैं। बिजनेस में लाभ का अवसर मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जोखिम भरे काम से दूरी बनाएं रखें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामकाम में लाभ के योग हैं। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक लेन देन में सतर्कता बरतें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन कुछ मामलों में अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भविष्य में उन्नति के संयोग हैं। किसी सगे-संबंधी से मुलाकात हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। परिवार और मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में चल लहा तनाव दूर होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में काम पर ध्यान देना होगा। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बनता काम बिगड़ सकता है। तकनीकी काम से जुड़े लोगों को लाभ के आसार हैं। अपनी वाण पर संयम बनाएं रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन शुभ रहने वाला है। बच्चों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित होने से ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। किसी काम में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका काम सही चलेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। किसी मनोकामना के पूरे होने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों पर खर्च करेंगे। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। राजनीतिक संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की उम्मीद है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। किसी भी काम की शुरुआत बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से करें। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा। इनकम के सोर्स बढ़ने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 January 2026 at 08:36 IST