अपडेटेड 3 December 2025 at 09:29 IST

Rashifal: अवसरों से भरा रहेगा दिन, रिश्तों में आएगी मजबूती और... जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: आज का दिन किसी के लिए शानदार, तो किसी के लिए चुनौतीपूर्ण बीतने वाला है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...

 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल लव लाइफ, बिजनेस, कार्यक्षेत्र समेत कई घटनाओं के बारे में बताता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपको सकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से लाभ मिलने के योग है। आपका आंतरिक उत्साह नई दिशा में बढ़ने को प्रेरित करेगा। जीवन में खुशियां की लहर आएगी।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भावनाओं में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपने व्यवहार में सावधानी बरतें और वाणी पर कंट्रोल करें। किसी करीबी के साथ समय बिताने से सुकून की अनुभूति होगी।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतेगा। किसी की बात से मूड प्रभावित हो सकता है। दोस्तों संग पुराने मुद्दों को सुलझाने के लिए समय सही है। आस-पास के लोगों से प्यार और समर्थन मिलेगा। कड़ी मेहनत के बल पर कामयाबी मिलेगी।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। रिश्ते में गलतफहमियां खटास ला सकती हैं। धैर्य और साहस बनाए रखने से भविष्य में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मन में अच्छे विचार लाएं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन नयापन और ताजगी लाएगा। यह समय अनगिनत अवसरों से भरा है, हाथ से जाने न दे। किसी भी नए काम की शुरुआत बुद्धिमानी और साहस से करें। आत्म-चिंतन करने का समय है।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद में उलझने से बचें। किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवन की कुछ गतिविधियों से तनाव पैदा हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने पर ध्यान दें। आज अपनी परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए काम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन असाधारण अनुभवों से भरा रहेगा। प्रेमी जोड़ों के बीच आपसी समझ और सहयोग बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल साझा करेंगे। ईमानदारी से काम करने पर उसका फल मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर होगा। आप आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके लिए व्यक्तिगत विकास का समय होगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अच्छा समय है। मन में प्रतिस्पर्धा का भाव जागृत होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन कुछ मायनों में उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मुश्किलों का सामना करते समय शांत रहना होगा। हर हालात में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना जरूरी है। भाई-बहनों से संवाद बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। भावनात्मक स्थिरता को चुनौती मिल सकती है। दोस्ती में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें और मज़बूती से आगे बढ़ें। जीवन स्तर में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आनंदमय हो सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से खुशी का अनुभव होगा। लव लाइफ में परिवार से सहयोग मिलेगा। किसी भी चुनौती का डटकर सामना करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी।

यह भी पढ़ें: खत्म ही नहीं हो रही पैसों की तंगी? करें ये वास्तु उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 09:26 IST