अपडेटेड 13 March 2025 at 18:39 IST

Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर गलती से भी न करें ये काम, वरना..

यदि आप होलिका दहन के लिए जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सी गलती करने से बचें। जानते हैं इन गलतियों के बारे में...

Holika Dahan Image.
Holika Dahan 2025 | Image: Freepik

Holika Dahan 2025: महत्वपूर्ण त्योहार की जब बात आती है तो सबसे पहले नाम दिवाली और होली का आता है। बता दें कि होली आ चुकी है। इस साल होली 13 और 14 मार्च को मनाई जा रही है। 13 को होलिका दहन और 14 को रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। ऐसे में बता दें कि यदि आप होलिका दहन के लिए जा रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सी गलतियां करने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि होलिका दहन के दौरान व्यक्ति को कौन सी गलती करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

होलिका दहन पर न करें ये काम

  • कहते हैं कि होलिका के जलने से इस बात का संदेश मिला की बुराई पर अच्छाई की जीत होना निश्चित है। ऐसे में व्यक्ति होलिका दहन के दिन इस बात को याद करता है। 
  • भूलकर भी व्यक्ति को होलिका दहन के दिन मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। कहते हैं इससे न केवल धन हानि हो सकती है बल्कि रोग भी लग सकता है। इस दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन ही करना चाहिए। व्यक्ति को इस दिन प्याज और लहसुन का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
  • होलिका दहन और होली के दिन व्यक्ति को शारीरिक संबंध बनाने से भी बचना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से न केवल नकारात्मकता आती है बल्कि पति-पत्नी के जीवन में कलह क्लेश भी बढ़ सकता है। 
  • होलिका के दिन व्यक्ति को भूलकर भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए। ऐसा कहते हैं कि पैसा उधार देने से धन हानि हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • होलिका दहन के दिन व्यक्ति को भूलकर भी बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे भगवान नाराज होते हैं। घर में रोग और दोष आ सकता है। होलिका दहन के दिन भूलकर भी दूसरे के घर का भोजन न खाएं। इससे रोग दोष आ सकता है। व्यक्ति को अपने घर का बना भोजन ही करना चाहिए और भोजन करने से पहले ईश्वर का भोग जरूर लगाना चाहिए।
  • होलिका दहन के दिन महिलाओं को भूलकर भी अपने बाल खुले नहीं छोड़ने चाहिए। खास तौर पर पूजा के समय बाल खुले छोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा वास कर सकती है।

ये भी पढ़ें - Chhoti Holi 2025: आज छोटी होली पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 18:39 IST