अपडेटेड 16 March 2024 at 20:55 IST

Holika Dahan पर मंडराया भद्रा का साया, कब जलेगी होलिका? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Holi से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, लेकिन इस साल होलिका जलाने के समय भद्राकाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कब और किस मुहूर्त में होलिका जलेगी।

holika dahan
कब जलेगी होलिका? | Image: Facebook

kab Hoga Holika Dahan Shubh Muhurat: पूरे भारत में होली का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन दुश्मन भी गले मिलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और एक बार फिर से गिले-सिकवे भूलकर एक हो जाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, लेकिन इसके एक दिन पहले होलिका दहन की परंपरा निभाई जाती है। हिंदू धर्म में होलिका जलाने का बहुत ही अधिक महत्व होता है, लेकिन इस साल इस मौके पर भद्रा का साया मंडरा रहा है।

हिंदू धर्म में भद्राकाल को अशुभ माना जाता है और इस समय होलिका दहन (Holika Dahan Shubh Muhurat) शुभ नहीं होता है। वहीं इस साल Holika Dahan यानी 24 मार्च की शाम से ही भद्राकाल लग रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह कंफ्यूजन है कि आखिर इस साल होलिका दहन कब किया जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।

कब होगा होलिका दहन (Holika Dahan)?

भद्राकाल (Bhadra Kaal) के चलते काफी लोगों के मन में यह कंफ्यूजन है कि आखिर होलिका दहन किस दिन होगा और मुहूर्त क्या है। पंचांग के मुताबिक 24 मार्च की शाम से ही भद्राकाल लग जाएगा, जो रात 11 बजकर 13 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में भद्राकाल के समाप्त होने के बाद कभी भी होलिका जलाई जा सकती है। होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 14 मिनट से लेकर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसी बीच में आप होलिका दहन कर सकते हैं।

कब मनाई जाएगी होली?

हर साल होलिका दहन के अलगे दिन यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली (Holi) मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च की सुबह 9 बजकर 54 मिनट से होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Holi 2024: हर राशि का है स्पेशल कलर, राशिनुसार पहनें होली पर कपड़े; बनी रहेगी खुशहाली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 16 March 2024 at 20:55 IST