अपडेटेड 2 March 2026 at 09:34 IST
Holi 2026 Lucky Rashi: होली से पहले डबल राजयोग से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, अचानक होगा धन लाभ
Holi 2026 Lucky Rashi: होली 2026 का त्योहार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। रंगों के इस उत्सव से ठीक पहले ग्रहों की विशेष स्थिति से 'डबल राजयोग' का निर्माण हो रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलेगा। ग्रहों की यह शुभ स्थिति विशेष रूप से 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Holi 2026 Lucky Rashi: होली 2026 न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि इस बार यह ग्रहों की चाल के हिसाब से भी बेहद खास होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, होली से ठीक पहले आकाशमंडल में डबल राजयोग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि समेत अन्य ग्रहों की शुभ स्थिति कई राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रही है।
इस बार की होली आपके जीवन से दरिद्रता के रंग मिटाकर, सफलता और समृद्धि के रंग भरने वाली है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी 4 भाग्यशाली राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस बार छप्पड़ फाड़ कर चमकने वाली है।
मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि वालों के लिए यह होली करियर और धन के मामले में अभूतपूर्व रहने वाली है। डबल राजयोग के प्रभाव से आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में भारी मुनाफा होने के योग हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि वालों को होगा लाभ
मिथुन राशि के जातकों के लिए होली के आसपास का समय किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में बन रहे शुभ योग आपको आकस्मिक धन लाभ करा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के प्रबल संकेत हैं। यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो आपको दोगुना रिटर्न मिल सकता है।
Advertisement
सिंह राशि वालों को होगा लाभ
सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी। सूर्य की स्थिति आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। राजयोग के प्रभाव से आपके अटके हुए सभी कार्य गति पकड़ेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। बिज़नेस में नए पार्टनर मिल सकते हैं जो आपको लाभ पहुंचाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें - Holika Dahan 2026: होलिका दहन पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर चंद्रग्रहण का सूतक काल तक, यहां पढ़ें सबकुछ
Advertisement
मकर राशि वालों को होगा लाभ
मकर राशि वालों के लिए यह होली शानदार निवेश और संपत्ति खरीदने के योग बना रही है। शनि की कृपा से आपके पिछले कई दिनों से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। आपको भूमि या वाहन सुख मिल सकता है। बैंक बैलेंस में जबरदस्त उछाल आएगा।हर कार्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 09:34 IST