अपडेटेड 18 August 2025 at 17:03 IST

Hartalika Teej 2025 Parthiv Shivlinga: हरतालिका तीज के दिन इस मिट्टी से बनाएं पार्थिव शिवलिंग, जानें पूजा विधि और नियम

Hartalika Teej 2025 Parthiv Shivlinga: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। अब ऐसे जो भक्त इस दिन पार्थिव शिवलिंग बना रहे हैं, वो किस मिट्टी से बनाएं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Hartalika Teej 2025 Parthiv Shivlinga
Hartalika Teej 2025 Parthiv Shivlinga | Image: Shutterstock

Hartalika Teej 2025 Parthiv Shivlinga: सनातन धर्म में हरतालिका तीज को सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। हरतालिका तीज का व्रत अखंड सौभाग्य का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी महिला के वैवाहिक जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन विधिवत रूप से शिवलिंग की पूजा करें। आपको बता दें, हरतालिका तीज के दिन पार्थिक शिवलिंग की पूजा करने का विधान है। अब ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से हरतालिका तीज के दिन किस मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनानी है और किस विधि से पूजा करनी है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

हरतालिका तीज के दिन किस मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाएं?

जो महिलाएं हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग की पूजा कर रही हैं, वह पीली गेरू मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन पीली गेरू मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अघर किसी दंपत्ति को संतान सुख का आशीर्वाद प्राप्ति करना है तो पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा मानसिक कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है।

हरतालिका तीज के दिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा किस विधि से करें?

  • हरतालिका तीज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में महिलाएं उठकर स्नान करें और व्रत संकल्प लें।
  • उसके बाद आप पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए मिट्टी लाएं और फिर उसे गंगाजल से शुद्ध करें।
  • शुद्धि करने के बाद आप मिट्टी को सान लें और फिर पार्थिव शिवलिंग बनाना शुरू करें। इस बात का ध्यान रखें कि पार्शिव शिवलिंग एक ऊंगली के बराबर ही होना चाहिए।
  • उसके बाद आप पार्शिव शिवलिंग पर फूल, धतूरा दूध, दही, घी, सफेद चंदन और शहद चढ़ाएं।
  • पार्शिव शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद आप भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।
  • इस दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं। वे व्रत कथा जरूर पढ़ें।
  • आखिर में आप पार्शिव शिवलिंग की आरती करें।

इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2025: 25 या 26 अगस्त कब है मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानिए सही तारीख और मुहूर्त

हरतालिका तीज के दिन पार्थिव शिवलिंग की पूजा के नियम

  • हरतालिका तीज के दिन जो महिलाएं व्रत रख रही हैं और पूजा-पाठ कर रही हैं, वह इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करें।
  • इस दिन जो जातक पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर रहा है। वह इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पूजा से पहलें आप व्रत रखें।
  • हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव के साथ-साथ मां पार्वती की पूजा जरूर करें।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 August 2025 at 17:03 IST