अपडेटेड 6 September 2024 at 11:12 IST
Hartalika Teej 2024: हरतालिका व्रत के दौरान हम क्या न खाएं? जान लें...
What not to eat during hartalika teej fast: हरतालिका तीज के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए? इस लेख के माध्यम से जानते हैं तीज व्रत के नियम...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What not to eat in hartalika teej fast: हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का त्योहार बेहद पवित्र और खास होता है। ऐसे में यदि आप सुख समृद्धि अपने घर में बनाए रखना चाहते हैं तो आप भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अपने पति के लिए और सदा सुहागन रहने के लिए इस व्रत को कर सकती हैं। इस बार यह व्रत 6 सितंबर को रखा जा रहा है।
अब सवाल यह है कि हरितालिका तीज पर किन चीजों का सेवन न करें (Hartalika Teej Diet in Hindi) तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हरतालिका तीज के दौरान किन चीजों का सेवन (What are the rules for fasting in Hartalika Teej?) करने से बचें। पढ़ते हैं आगे…
हरतालिका तीज के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?
- कहते हैं कि हरितालिका तीज के दौरान व्यक्ति को लाल मिर्च या हरी मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका सेवन महिलाओं के स्वभाव में भी परिवर्तन ला सकता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं यदि इन चीजों का सेवन करती है तो उनके व्यवहार में भी परिवर्तन आ सकता है।
- बता दें कि व्यक्ति को तीज के व्रत में काली चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अक्सर आपने सुना होगा कि काले कपड़े पहनना अशुभ होता है लेकिन आपको बता दें कि काली चीज खाना भी अशुभ हो सकता है। ऐसे में आज के दिन काली दाल, काले तिल, कलौंजी आदि को अपनी डाइट में न जोड़े। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है।
- हरतालिका तीज के दौरान व्यक्ति को नारियल का सेवन करने से भी बचना चाहिए। नारियल का संबंध संतान से जुड़ा है। ऐसे में इसका सेवन करने से संतान को हानि हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 September 2024 at 11:10 IST