अपडेटेड 29 July 2024 at 20:19 IST
Hariyali Teej Daan: तीज पर जरूर करें इस हरी सब्जी का दान, जानें क्यों है जरूरी
Hariyali Teej Daan: हरियाली तीज पर कुछ चीजों का दान करने से महिलाओं को फायदा मिल सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hariyali Teej Daan In Hindi : सभी सुहागानों के लिए हरियाली तीज का त्योहार बेहद ही पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो तीज साल में तीन बार आती है लेकिन हरियाली तीज की महत्ता सबसे अलग है। ऐसे में महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कामना करती हैं। लेकिन इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हरियाली तीज के दिन किन चीजों का दान करना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे…
हरियाली तीज पर करें इन चीजों का दान
- हरियाली तीज के दिन महिलाओं को खीरे का दान जरूर करना चाहिए। बता दें कि खीरे का दान बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि खीरे का स्वभाव कड़वा होता है। ऐसे में यदि हरियाली तीज के दिन खीरे का दान करते हैं तो घर से कड़वाहट दूर हो जाती है।
- वहीं कुछ लोग हरियाली तीज में खीरे को रखते भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चंद्रमा का प्रतीक है और चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है इसलिए कुछ लोग खीरे को पूजा में रखते हैं।
- तीज के दिन महिलाएं सुपारी का भी दान करती हैं। बता दें कि सुपारी गणेश जी को बेहद ही प्रिय है। ऐसे में इसका दान करने से सुख समृद्धि का आगमन होता है।
- यदि तीज के दिन दीप का दान किया जाए तो इससे घर में न केवल खुशहाली आ सकती है बल्कि दीपदान से सकारात्मक का भी संचार बढ़ सकता है।
- तीज के महिलाओं को हरी चीजों का दान भी करना चाहिए। ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 July 2024 at 20:18 IST