अपडेटेड 7 August 2024 at 17:41 IST
Hariyali Teej 2024: कब और कैसे करें हरियाली तीज व्रत का पारण, जानें शुभ मुहूर्त और नियम
Hariyali Teej Vrat: हरियाली तीज की पूजा का जितना महत्व है उतना ही इसके व्रत पारण की भी अहमियत है। जानें हरियाली तीज का व्रत पारण कब, कैसे करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Hariyali Teej Paran Niyam: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाने वाला हिरयाली तीज का व्रत इस साल 7 अगस्त 2024 दिन बुधवार को मनाया जा रहा है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियों के लिए भी बेहद खास होता है। जहां महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए इस व्रत को रखती हैं वहीं लड़कियां अच्छे वर के लिए हरियाली तीज का फास्ट रखती हैं, लेकिन इस व्रत को लेकर कुछ नियम है। तो चलिए जानते हैं कि पहली बार इस व्रत को रखने वाली महिलाएं किस विधि से पारण करें और इसका शुभ मुहूर्त क्या है?
7 अगस्त 2024 दिन बुधवार को रखे जाने वाले हरियाली तीज के व्रत में चंद्रमा की पूजा के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है। बता दें कि इस साल हरियाली तीज का चांद सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर उदित हो चुका है, जो रात को 8 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा अस्त होगा। इससे पहले ही शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दे दें। वहीं व्रत पारण समय 7 अगस्त 2024 को रात 8 बजकर 55 मिनट के बाद है। ऐसे में आप 9 बजे से 12 बजे तक कभी भी व्रत खोल सकते हैं।
हरियाली तीज व्रत के पारण की विधि?
हरियाली तीज व्रत का पारण करवा चौथ की तरह रात में चांद को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। वहीं कुछ लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त देखकर व्रत खोलते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पारण के लिए पूजा में लगाया गया भोग ही सबसे पहले खाएं। इसके बाद ही कुछ और खाएं।
यह भी पढ़ें… Hariyali Teej: पाना चाहती हैं मनचाहा वर? हरियाली तीज पर करें इस मंत्र का जाप, पूरी होगी मनोकामना!
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 August 2024 at 17:41 IST