Tulsi Upay: बहुत ही कारगर होते हैं तुलसी के ये उपाय, एक बार जरूर आजमाएं, कई समस्याएं होंगी दूर

तुलसी का पौधा महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ कुछ उपायों के लिए भी बहुत ही कारगर माना जाता है। ऐसे ही कुछ उपाय हैं, जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं।

Tulsi Puja
तुलसी के उपाय | Image: Pixabay

Tulsi Upay: हिंदू धर्म में पूजनीय और पवित्र माना जाने वाला तुलसी का पौधा लगभग सभी घरों में मिलेगा। यह सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है, लेकिन आज हम इससे जुड़े ज्योतिष उपायों के बारे में बात करेंगे। शास्त्रों के मुताबिक तुलसी से किए गए कुछ उपाय व्यक्ति का भाग्य चमका सकते हैं और उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • आपके भी घर में है तुलसी का पौधा?
  • तुलसी के पौधे से करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य

सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक तुलसी का संबंध मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में मंगलवार के दिन तुलसी का एक पत्ता तोड़कर उसे अपने पर्स या अलमारी में रख दें। तुलसी के इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं रहेगी।

Advertisement

व्यापार में तरक्की के लिए

अगर किसी व्यक्ति का व्यापार थप्प पड़ गया हो, तो उसे तरक्की के लिए तुलसी के तीन पत्तों को लेकर उसे गंगाजल से धो लें फिर उसमें लाल का टीका लगाकर दुकान और कारखाने में बने पूजा स्थल पर रख दें। इस उपाय से व्यापार में तरक्की होने लगती है।

Advertisement

आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए

आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए 11 तुलसी के पत्ते को लेकर घर के प्रमुख स्थानों पर रख दें। इस उपाय से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

वैवाहिक जीवन के लिए

अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो, तो इसके लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए तुलसी के तने में सात बार मौली लपेटकर घी का दीया जलाएं। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें… Tulsi Puja: क्या Kharmas में तुलसी पूजा करना चाहिए या नहीं? जानें क्या हैं नियम

वास्तु दोष दूर करने के लिए

जीवन में समस्याओं को दूर रखने के लिए वास्तु का ठीक रहना बहुत ही जरूरी होता है। अगर किसी घर में वास्तुदोष रहता है तो वहां रहने वाले सदस्यों के बीच अक्सर मनमुटाव और बीमारियां बनी रहती है। ऐसे में इसे ठीक करने के लिए घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा करने पर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ होता है। 

यह भी पढ़ें… Kharmas के 30 दिनों में जरूर करें यह खास उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड