अपडेटेड 4 March 2024 at 17:17 IST
Hair Wash Days: सुहागिन महिलाएं सोमवार को धोती हैं बाल? हो जाएं सावधान, होते हैं कई नुकसान
प्राचीन काल से कई सारी परंपराएं चली आ रही हैं, जिनका आज भी पालन किया जाता है। इन्हीं में मान्यता महिलाओं के बाल धोने को लेकर भी आइए इसके बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Somwar Ko Kyo Nahi Dhone Chahiye Baal: हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं और परंपराएं हैं, जिनका पालन सदियों से होता चला आ रहा है। इसमें नाखून काटने से लेकर महिलाओं के बाल धोने तक कई मान्यताएं शामिल है। शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे होंगे की मंडे को हेयर वॉश करने से क्या होता है।
हालांकि शास्त्रों में सुहागिन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के लिए अलग-अलग नियम बताए गए हैं। ऐसी मान्यता है कि सोमवार के दिन बाल धोने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है साथ ही कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं सोमवार को बाल क्यों नहीं धोने चाहिए।
सोमवार के दिन बाल धोने से क्या होता है?
परिवार की उन्नति में आती है रुकावट
शास्त्रों के मुताबिक सुहागिन महिलाओं को सोमवार को बाल नहीं धोने चाहिए। इससे परिवार की उन्नति में रुकावट आ सकती है।
आर्थिक समस्या का करना पड़ता है सामना
मान्यता के मुताबिक सोमवार के दिन शादीशुदा महिलाओं के बाल धोने से परिवार पर कर्ज बढ़ता है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
Advertisement
वैवाहिक जीवन में आ सकती है बाधा
अगर आप शादी के बाद सोमवार के दिन बाल धोती हैं, तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में हल-चल पैदा हो सकती है। पत्नि-पत्नी के बीच अनबन या मनमुटाव भी हो सकता है।
बढ़ता है कर्ज का भार
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मंडे के दिन बाल धोने से कर्ज का भार बढ़ सकता है।
Advertisement
मां लक्ष्मी होंगी नाराज
अगर कोई सुहागिन महिला सोमवार दिन बाल धोती हैं, तो माता लक्ष्मी उससे नाराज हो सकती हैं। इससे घर परिवार में भी अशांति आती है।
पति की उम्र पर पड़ता है असर
मान्यता के मुताबिक शादीशुदा महिलाएं अगर सोमवार के दिन हेयर वॉश करती हैं, तो उनके पति की उम्र पर भी असर पड़ सकता है।
कौन धो सकता है सोमवार को बाल?
शास्त्रों के मुताबिक सोमवार को कुंवारी लड़कियां बाल धो सकती हैं। यह नियम सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के लिए है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 4 March 2024 at 17:11 IST