अपडेटेड 20 June 2024 at 15:41 IST

Guruwar Upay: विष्णुजी को जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी खुशहाली

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें उनकी प्रिय चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

Follow : Google News Icon  
Bhagwan Vishnu
गुरुवार के उपाय | Image: Instagram

Guruwar Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति गुरुवार के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है उस पर प्रभु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

वहीं, इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा किए जाने का विधान है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है और मान सम्मान में वृद्धि होती है। ऐसे में अगर आप भी गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको उनकी पूजा करते समय कुछ चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। ये चीजें विष्णु जी को बेहद प्रिय हैं इसलिए इन्हें पूजा में शामिल करने से आपके संभी संकट दूर हो जाएंगे।

गुरुवार के दिन विष्णु जी को चढ़ाएं ये चीजें

नारियल

गुरुवार को विष्णु पूजन करते समय उन्हें नारियल जरूर चढ़ाएं। नारियल उनकी अति प्रिय चीजों में से एक है।

Advertisement

तुलसी

भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें तुलसी की माला जरूर पहनाएं। दरअसल, तुलसी भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम की पत्नी मानी गई है, इसलिए उन्हें तुलसी अति प्रिय है।

Advertisement

वैजयंती के फूल

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान उन्हें वैजयंती के फूल जरूर अर्पित करें। इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे।

पीतांबर

विष्णु जी को पीला रंग बेहद प्रिय होता है। इसलिए गुरुवार को उनकी पूजा करते समय उन्हें पीतांबर जरूर अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

पीला भोग

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग की चीजों का भोग जरूर लगाएं। आप भगवान को पीला हलवा, गुड़-चने की दाल, केला,  केसरिया भात इत्यादि चीजों का भेग लगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें दाम

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 June 2024 at 08:43 IST