अपडेटेड 24 January 2024 at 21:32 IST
Guruwar Rules: गुरुवार को भूलकर भी न खाएं ये चीजें, नहीं तो हो जाएगा अनर्थ
Guruwar के दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसमें कुछ खाने पीने की चीजें भी शामिल हैं, जिन्हें गुरुवार के दिन वर्जित माना गया है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Din Kya Nahi Khana Chahiye: हिंदू धर्म में जिस तरह से सभी देवी-देवताओं को कोई न कोई दिन समर्पित है, ठीक उसी तरह से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन श्रीहरि की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। इसमें खाने-पीने के नियम भी शामिल है।
दरअसल, ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार के दिन कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। अगर कोई भूलकर भी वर्जित चीजों को गुरुवार के दिन खाता है, तो उसे भारी पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Guruwar के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
केला
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि केले के पेड़ में देवगुरु बृहस्पति का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसे में इस केला खाना वर्जित माना गया है। इस दिन भोग में केला जरुर चढ़ाना चाहिए और इसे बाद में किसी व्यक्ति को दान देना चाहिए।
खिचड़ी
मान्यता के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति बृहस्पतिवार के दिन खिचड़ी बनाता या फिर खाता है, तो उसे धन की हानि होती है और घर में दरिद्रता आती है। ऐसे में भूलकर भी गुरुवार के दिन खिचड़ी न बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Paush Purnima: बेहद खास होती है पौष पूर्णिमा, इस दिन घर लाएं ये चीजें; जीवन में मिलेगी सफलता
गुरुवार को करें ये काम
- गुरुवार के दिन सूर्य उदय होने से पहले उठ जाएं और नहा-धोकर भगवान श्री हरि विष्णु के सामने गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
- इस दिन आप पीली चीजों का दान कर सकते हैं।
- गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए।
- अगर आप चाहें तो इस दिन गुरु के 108 नामों का उच्चारण कर सकते हैं। ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश पूर्ण होती है।
- इस दिन केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और आरोग्यता मिलती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 24 January 2024 at 21:32 IST