अपडेटेड 21 March 2024 at 07:14 IST

Guruwar Niyam: गुरुवार के दिन करेंगे ये काम तो हो सकते हैं कंगाल, जान लीजिए किन कामों को करना है मना

Guruwar Niyam: अगर आप चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहे तो आपको गुरुवार के दिन कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
vishnu bhagwan
भगवान विष्णु जी | Image: Freepik

Guruwar Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार (Thursday) के दिन भगवान विष्णु जी (Lord Vishnu) और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

हालांकि, शास्त्रों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन कुछ काम करने से घर-परिवार में दरिद्रता आती है और अशांति बनी रहती है। वहीं, व्यक्ति कंगाली का शिकार भी हो सकता है। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन कुछ काम करने से बिल्कुल बचना चाहिए। वरना इन कामों को करने से आपको विष्णु जी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार के दिन आपको भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए।

गुरुवार को न करें ये काम

बाल धोना

गुरुवार के दिन बाल धोने की मनाही होती है। इस दिन महिलाओं को बाल धोने से सख्त मना किया जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके परिवार में अशांति होगी और आपके जीवन से खुशियां दूर हो जाएंगी।

Advertisement

साबुन-शैंपू का इस्तेमाल

नहाने, सिर धोने या कपड़े धोने के लिए इस दिन मुख्य रूप से साबुन और शैम्पू का इस्तेमाल करना भी मना होता है। कहते हैं कि इससे आर्थिक तंगी का योग बनता है जिस कारण घर आई हुई लक्ष्मी लौट जाती है।

Advertisement

बाल कटवाना

गुरुवार के दिन बाल-दाढ़ी, नाखुन आदि कटवाने की मनाही होती है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन इन कार्यों को करने से ना सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, बल्कि इसका नकारात्मक प्रभाव सेहत, संतान सुख, करियर आदि पर भी पड़ता है।

केला खाना

केले के पेड़ को विष्णु जी का स्वरूप माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन केला नहीं खाना चाहिए। बल्कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। अगर आप गलती से गुरुवार के दिन केले का सेवन करते हैं तो इससे धन-संपत्ति में नुकसान होने के साथ-साथ करियर में भी अड़चनें आ सकती हैं।

पैसों का लेन-देन

गुरुवार के दिन धन से जुड़ा किसी तरह का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही ये भी माना जाता है कि इस दिन धन आदि का लेन-देन करने से दिया हुआ धन कभी वापस नहीं आता। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 07:14 IST