अपडेटेड 23 January 2025 at 07:49 IST
Guruwar Upay: गुरुवार को करें तुलसी के ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न; मिलेगा विष्णुजी का आशीर्वाद!
Guruwar Ke Upay: अगर आप आर्थिक तंगी या किसी अन्य परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार के दिन तुलसी के ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Guruwar Ke Upay: हिन्दू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन मुख्य रूप से विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। कहते हैं इस दिन विष्णुजी की पूजा करने से भक्तों की हर परेशानी-दुख का नाश होता है। गुरुवार को जितना महत्व विष्णु जी की पूजा और व्रत करने का है उतना ही महत्व तुलसी के उपाय करने का भी है। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को धन की देवी मां लक्ष्मी का रूप माना गया है।
ऐसे में अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपकी खराब आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा, साथ ही आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले तुलसी के उपायों के बारे में।
गुरुवार को करें तुलसी के ये उपाय (Remedies of Tulsi For Thursday)
- आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे पर पानी और कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करना चाहिए। इससे धन लाभ के साथ-साथ करियर बिजनेस में आ रही अड़चनें भी खत्म होंगी।
- गुरुवार को तुलसी के 11 पत्ते लेकर विष्णु भगवान के चरणों में अर्पित करें। यह उपाय धन और समृद्धि के लिए लाभकारी है।
- अगर आप नियमित रूप से हर गुरुवार को पानी में तुलसी की 11 पत्तियां और चुटकीभर हल्दी मिलाकर स्नान करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
- गुरुवार के दिन आपको तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपको भगवान विष्णु जी के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलेगा। जिस कारण दरिद्रता आपके घर से कोसों दूर रहेगी
- गुरुवार ही नहीं बल्कि रोजाना तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करने के बाद 3 बार इसकी परिक्रमा जरूर करें। इससे आपके सारे रुके हुए काम बनने लगेंगे और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
- आप गुरुवार के दिन तुलसी के सूखे पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर इसे अपने पर्स या तिजोरी आदि में रख लें। इससे धन वृद्धि होती है। साथ ही अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो आपकी ये परेशानी भी इस उपाय को करने से दूर हो जाएगी।
- इसके अलावा हर गुरुवार को तुलसी के पौधे की पूजा करें। इसे जल चढ़ाएं, फूल चढ़ाएं और इसे प्रणाम करें। इससे मानसिक शांति और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 January 2025 at 07:49 IST