अपडेटेड 24 April 2024 at 20:04 IST

Guruwar Ke Niyam: गुरुवार को करते हैं ये काम? हो जाएं सावधान, बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं

भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार के दिन उनकी विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही इस दिन कुछ नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है।

vishnu bhagwan
गुरुवार के नियम | Image: Freepik

Guruwar Ko Kaun Se Kaam Nahi Karne Chahiye: हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं के लिए हफ्ते का कोई न कोई दिन निर्धारित किया गया है। इस लिस्ट में जगत के पालन हार श्रीहरि विष्णु का नाम भी शामिल हैं। भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित किया है। इस दिन इनकी विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखने का भी विधान है। वहीं इसके अलावा इस दिन के कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, लेकिन इस दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। जिन्हें करने से आपको भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो कौन से काम हैं जिन्हें गुरुवार के दिन भूल से भी नहीं करना चाहिए।

गुरुवार को क्यों है कुछ कामों को करने की मनाही?

शास्त्रों के मुताबिक गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी पूजा और व्रत का विधान है, लेकिन इस दिन कुछ कामों को करने से मां लक्ष्मी और बृहस्पति ग्रह नाराज हो सकते हैं और जीवन में समस्याओं का अंबार लग सकता है। इसलिए इस दिन कुछ विशेष कामों को करने की मनाही है।

गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए ये काम

कपड़े धोने से बचें
गुरुवार के दिन कपड़े धोने और साबुन के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति खराब होती है और भाग्य भी साथ नहीं देता है।

Advertisement

लेन-देन से बचें
गुरुवार के दिन न तो किसी को पैसा देना चाहिए और न ही किसी से पैसा लेना चाहिए। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है। इसलिए इस दिन लेन-देन से बचें।

इस दिशा में न करें यात्रा
गुरुवा के दिन दक्षिण और नैऋत्य दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। इस दिन इन दिशाओं में यात्रा करने पर दिशाशूल लग जाता है और आपको फिर कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

नाखून काटने से बचना चाहिए
ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से धन की हानि होती है और घर के मुखिया की तरक्की कम हो जाती है।

बाल नहीं धोना चाहिए
महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल धोने से बचना चाहिए नहीं तो उन्हें इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

बाल न कटाएं
इस दिन पुरुष हो या महिला की किसी को बाल नहीं कटवाना चाहिए। साथ ही पुरुषों को इस दिन दाढ़ी भी नहीं कटवानी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को आयु और धन की कम होती है।

गुरुवार के दिन न खरीदें ये चीजें
गुरुवार के दिन पूजा-पाठ का सामान, धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची आदि को नहीं खरीदना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। 

यह भी पढ़ें… Skin Care: कंधों और पीठ पर पड़ गए हैं ब्रा स्ट्रैप के निशान? इन टिप्स को करें फॉलो मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 20:04 IST