Guru Gochar 2026: पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे बृहस्पति, कर्क समेत इन राशियों की लगेगी लॉटरी!
Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को भाग्य, ज्ञान, धन और संतान का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर हमारी ज़िंदगी पर सीधा पड़ता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Jupiter Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को भाग्य, ज्ञान, धन और संतान का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी गुरु अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर हमारी जिंदगी पर सीधा पड़ता है।
अभी गुरु कर्क राशि में धीमी गति से चल रहे हैं और फिलहाल 'पुनर्वसु' नक्षत्र में हैं। लेकिन बहुत जल्द वह अपना नक्षत्र बदलने वाले हैं। 18 जून, 2026 की रात 9:32 बजे गुरु, शनि देव के 'पुष्य नक्षत्र' में प्रवेश करेंगे। वह यहां 18 अगस्त 2026 तक रहेंगे।
शनि के नक्षत्र में गुरु का यह मिलन कुछ खास राशियों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए खुशियां लेकर आ रहा है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए तो जैसे यह समय कोई बड़ा तोहफा लेकर आ रहा है। आपको अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के कई शानदार और नए मौके मिलेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अंदर से एक गजब की पॉजिटिव एनर्जी महसूस करेंगे।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए भी शनि के नक्षत्र में गुरु का आना बेहद फायदेमंद साबित होगा। ऐसे में जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम की तारीफ होगी। आपकी इज्जत बढ़ेगी और प्रमोशन मिलने के भी पूरे-पूरे चांस हैं। आपकी लव लाइफ बहुत खुशहाल रहेगी। लोगों से मिलना-जुलना बढ़ेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपका मन पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। आपको अपने परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, मुश्किल समय में दोस्त भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। आप खुद को बहुत कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरे होंगे। इस दौरान आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बस अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। अपने खान-पान और स्वास्थ्य का थोड़ा विशेष ध्यान रखें।
Advertisement
गुरु का यह गोचर बदलाव का समय है। अगर आपकी राशि इनमें से एक है, तो इस शुभ समय का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार हो जाइए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।