Guru Gochar 2025: दिवाली से पहले गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव; फूंक-फूंककर रखना होगा कदम

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Guru Gochar 2025
Guru Gochar 2025 | Image: Freepik

Guru Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों और राशियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं कुछ ग्रह धीमी गति से चलते हैं तो कुछ ग्रह बहुत तेज गति से चलते हैं। वहीं गुरु साल में एकबार राशि बदलते हैं, लेकिन इस साल 14 मई को मिथुन राशि में गुरु ने गोचर किया है और ये अब 18 अक्टूबर को एक बार फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 

आपको बता दें, 18 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि में गोच करने जा रहे हैं। वहीं 5 दिसंबर को गुरु वापस मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। अब ऐसें में गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से 3 राशियां ऐसी हैं। जिन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गुरु गोचर से वृषभ राशि वाले 

गुरु के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी से भी बातचीत करने के दौरान सावधानी बरतें। समय का विशेष ध्यान रखें।

गुरु गोचर से सिंह राशि वाले 

गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को आलस  छोड़कर मेहनत करने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको इस समय किसी भी उधार लेन-देन करने से बचना है। आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखें। आप भगवान विष्णु की पूजा करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Ravana Dahan Muhurat 2025: आज किस मुहू्र्त में होगा रावण दहन? जान लें अपने शहर का सही समय 

गुरु गोचर से कुंभ राशि वाले 

गुरु के गोचर से कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा। किसी पर भी भरोसा करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आप पीले वस्त्र का दान करें।

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड