अपडेटेड 30 December 2024 at 16:21 IST

Grah Gochar: 2025 में मंगल-चंद्रमा बनाएंगे शक्तिशाली धन योग, 1 जनवरी से इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता!

Grah Gochar 2025: नए साल में मंगल-चंद्रमा के साथ शक्तिशाली धन योग का निर्माण करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Grah gochar
2025 में ये राशियां होंगी मालामाल! | Image: AI

Grah Gochar, Wealth Yoga in 2025: नए साल (New Year) में कई ग्रह राशि (Grah Gochar 2025) परिवर्तन करने वाले हैं। जिससे कई दूसरे ग्रहों के साथ उनकी युति भी बनेगी। जिससे कुछ शुभ तो कुछ अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही सबसे तेज गति से चलने वाले चंद्रमा ग्रह (Chandrma Grah) भी 2025 में मकर राशि (Makar Rashi) में प्रवेश करके दूसरे ग्रह के साथ युति बनाएंगे। जिससे धन योग का निर्माण होगा। जिसका कुछ राशियों पर ही शुभ असर पड़ने वाला है, तो चलिए जानते हैं कि वह कौन सी राशियां (Zodiac Sign) है, जो नए साल में मालामाल हो सकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र और वैदिक पंचांग (Astrology and Vaidik Panchang) के मुताबिक नए साल 2025 के पहले ही दिन 1 जनवरी को चंद्रमा ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ग्रहों के सेनापति मंगल पहले से ही सातवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में दोनों युति बनाएंगे, जिससे धन योग (Dhan Yog) नाम के एक राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिससे कुछ राशियों (Zodiac Sign) के जातकों को खूब धन लाभ हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसमें कौन-कौन सी राशियां (Luck Zodiac Sign In 2025) शामिल हैं।

चंद्रमा और मंगल की युति से किन राशियों को होगा धन लाभ?

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi/Taurus)
चंद्रमा और मंगल की युति वृषभ राशि (Taurus) के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस दौरान इस राशि के लोगों के लंबे समय से रुका हुआ काम शुरू हो सकता है, कार्यस्थल में कई तरह के लाभ मिल सकते हैं, काम को भी सराहा जाएगा। इस दौरान आपके सोचे हुए हर काम पूरे हो सकते हैं साथ ही छात्रों के लिए भी योग काफी लाभकारी हो सकता है। पार्टनर के साथ समय काफी अच्छा बीत सकता है। कुल मिलाकर मंगल और चंद्रमा की युति (Mangal-Chandrma Ki Yuti) से बनने वाला ये योग वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi/Scorpio)
नया साल वृश्चिक राशि (Scorpio) के जातकों के लिए भी बहुत ही खास होने वाले हैं। 2025 (New Year 2025) की शुरुआत में ही बनने वाला धन राजयोग इस राशि के लोगों के लिए सफलता हासिल करने वाला साबित होगा। मेहनत और संघर्ष का फल मिलेगा, नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं, व्यापार में लाभ होगा और तरक्की के साथ वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। इस दौरान परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) के लोगों को कहीं से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

Advertisement

धनु राशि (Dhanu Rashi/Sagittarius)
नए साल (New Year) में बेहद खास रहने वाली राशियों की लिस्ट में धनु राशि (Sagittarius) का नाम भी शामिल हैं। वहीं नए साल की शुरुआत में बनने वाला धन योग धनु राशि (Dhanu Rashi) वालों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको बोनस भी मिल सकता है, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। वहीं मनचाही जगह पर आपका ट्रांचफर भी हो सकता है। व्यापारियों के लिए योग और नया साल दोनों ही बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार (Family) के साथ समय अच्चा गुजरेगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियां ही खुशियां होंगी। 

यह भी पढ़ें… 2025 में 3 राशियों के मुश्किल भरे होंगे 30 दिन, सूर्य और मायावी ग्रह राहु की युति से जीवन में मचेगी उथल-पुथल

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 30 December 2024 at 16:21 IST