अपडेटेड 15 December 2024 at 16:51 IST

Grah Gochar: बनने जा रही मंगल-चंद्रमा की युति, 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी!

Grah Gochar 2024: जल्द ही मंगल ग्रह और चंद्रमा की युति बनने वाली है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाली है। जिससे उन्हें बंपार लाभ हो सकते हैं।

Grah Gochar
मंगल और चंद्रमा की युति से इन राशियों को होगा बंपर लाभ! | Image: AI

Grah Gochar, Mangal-Chandrama Ki Yuti Maha Bhagya Yog: साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। ऐसे में इस दौरान सभी ग्रह-नक्षत्र (Grah-Nakshtra) आखिरी बार गोचर करने जा रहे हैं। जिसका सीधा-सीधा असर 12 की 12 राशियों (Zodiac Sign) पर पड़ने वाला है। वहीं इस लिस्ट में चंद्रमा का नाम भी शामिल हैं, जो सबसे तेज गति से चलते हैं और एक राशि में करीब ढाई दिन ही रहते हैं। ऐसे में वह हर 15 दिन में दोबारा इसी राशि आ जाते हैं। वहीं साल चंद्रमा साल का आखिरी राशि परिवर्तन (Grah Gochar) करने जा रहे हैं, जिससे वह मंगल के साथ युति (Mangal-Chandrama Yuti) बनाएंगे। इस युति से 3 राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है। साथ ही उनकी सभी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं। आइए उन राशियों के बारे में जानें...

वैदिक पंचांग और ज्योतिष शास्त्र (Vedic Calendar and Astrology) के मुताबिक चंद्रमा (Chandrama) साल का आखिरी राशि परिवर्तन 17 दिसंबर की शाम 6 बजकर 47 मिनट पर करेंगे। चंद्रमा इस दिन कर्क राशि (Kark Rashi) में प्रवेश करेंगे। जहां वह 20 दिसंबर तक रहने वाले हैं। बता दें कि मंगल ग्रह (Mangal Grah) वक्री अवस्ता में कर्क राशि में ही विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से दोनों की युति बनने वाली हैं। जिसका फायदा कुछ राशियों (Zodiac Sign) को बंपर होने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।

मंगल और चंद्रमा की युति से इन राशियों की अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी!  

मेष राशि (Mesh Rashi/Aries)
चंद्रमा (Chandrama Grah) के इस गोचर (Grah Gochar) से मेष राषि (Aries) के चतुर्थ भाव में महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है, जिससे इस राथि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ कई परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा, माता के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे, वहीं परिवार में चली आ रही समस्याएं खत्म होगी और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं इस दौरान आप (Mesh Rashi)अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Singh Rashi/Leo Zodiac Sign)
सिंह राशि (Singh Rashi) की कुंडली में चंद्रमा और मंगल की युति नौवें भाव में हो रही है, जिसकी वजह से इस राशि के जातको खूब पैसा मिलने वाला है। इस दौरान सिहं राशि (Leo Zodiac Sign) के लोगों की व्यापारिक योजनाए सफल होंगी, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। साथ ही गुरु की मदद से लक्ष्य को पाने में भी सफल होंगे।

Advertisement

कन्या राशि (Kanya Rashi/Virgo Sun Sign)
चंद्रमा और मंगल की युति (Chandrama-Mangal Ki Yuti) इस राशि के ग्यारहवें भाव में होने वाली है, जिससे इस राशि (Virgo Sun Sign) के लोगों के लिए महाभाग्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कन्या राशि (Kanya Rashi) के जातकों की अधूर इच्छाएं पूरी हो सकती है, आपके द्वारा की गई अब तक की मेहनत का फल मिल सकता है। वहीं आप साथी से दिल खोलकर बातें शेयर कर सकते हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में मिठास घुलेगी। 

यह भी पढ़ें… Margashirsha Purnima: बदलने वाली है इन राशियों की किस्मत! तरक्की के साथ शुरू होंगे अच्छे दिन

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 16:51 IST