Grah Gochar 2026: सूर्य-मंगल समेत 4 बड़े ग्रह करेंगे गोचर, बदलती चाल से इन राशियों की होगी छप्परफाड़ कमाई
May Grah Gochar 2026: मई 2026 में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ रही है। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो यह समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Lucky Zodiac Signs 2026: मई 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि और स्थिति बदलेंगे, जिससे कई शुभ योग बनेंगे। इन ग्रहों के गोचर का असर लोगों के करियर, धन, पढ़ाई और रिश्तों पर देखने को मिल सकता है।
मई में कब-कब होगा ग्रहों का गोचर?
द्रिक पंचांग के अनुसार मई महीने में ये बड़े बदलाव होंगे। इसमें 1 मई बुध मेष राशि में अस्त होंगे। इसके बाद मंगल का मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मध्य मई सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। साथ ही, बुध का वृषभ में उदय और बाद में मिथुन में प्रवेश होगा। इन सभी ग्रहों की बदलती चाल मिलकर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ समय बना सकती है।
किन राशियों की चमक सकती है किस्मत?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह महीना नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। साथ ही, मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके अलावा ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ेगी। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही, धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं। यह समय ग्रोथ और सफलता का है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। ऐसे में पढ़ाई में मनचाहा संस्थान मिल सकता है। इस दौरान व्यापार में नए मौके मिलेंगे। साथ ही, दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। यात्रा के योग बनेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। यह महीना आपके लिए पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा।
Advertisement
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मई का महीना तरक्की से भरा रहेगा। इस दौरान लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। साथ ही, व्यापार में लाभ मिलेगा और नौकरी में पद और सम्मान बढ़ सकता है। इसके अलावा आपकी मेहनत रंग लाएगी। यह समय आगे बढ़ने और नाम कमाने का है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी यह महीना खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। इसके अलावा कोई सरप्राइज मिल सकता है। साथ ही, रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। यह समय रिश्तों और काम दोनों में संतुलन बनाने का है।
Advertisement
मई 2026 में ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सफलता लेकर आ रही है। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे, तो यह समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।